{"_id":"608bd1b70149c721bc404b8d","slug":"sonu-sood-urges-to-govt-to-provide-free-education-to-children-who-lost-their-parents-in-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद की सरकार से अपील, कोरोना काल में माता-पिता खो देने वाले बच्चों को मिले मुफ्त शिक्षा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू सूद की सरकार से अपील, कोरोना काल में माता-पिता खो देने वाले बच्चों को मिले मुफ्त शिक्षा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 30 Apr 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी के कारण हो रही मुश्किलों के बीच अभिनेता सोनू सूद आम जनता के लिए मसीहा की तरह उभर कर सामने आए हैं। इस मुश्किल दौर में सोनू लोगों की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करने में जुटे हैं। बीते दिनों भी सोनू ने सभी सितारों से अपील की थी कि वे इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दें। हाल ही में सोनू ने सरकार से एक और अपील की है कि जिन बच्चों ने इस महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया है उन्हें मुफ्त शिक्षा मिले।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा कर अपनी यह बात रखी है। जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि कोरोना महामारी में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उन्हें मुफ्त शिक्षा दी जानी चाहिए क्योंकि इस वक्त उनका भविष्य खतरे में है और यह एक चिंताजनक विषय बन गया है। सोनू का यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू ने कहा, 'मैं केंद्र और राज्य सरकार से गुजारिश करता हूं कि ऐसे बच्चों के लिए जिन्होंने इस महामारी में अपने परिवार के कीमती सदस्यों को खो दिया है उन्हें मुफ्त में शिक्षा दी जानी चाहिए। चाहे वह बच्चा सरकारी स्कूल में हो या प्राइवेट स्कूल में पढ़ता हो। ऐसे बच्चों की शिक्षा स्कूल से कॉलेज तक बिल्कुल मुफ्त होनी चाहिए।'
सोनू का कहना है कि कई परिवारों ने अपना रोटी कमाने वाला इंसान ही खो दिया है इसलिए एक ऐसा सिस्टम होना चाहिए जिससे उनकी मदद की जा सके। इस वीडियो के साथ-साथ उन्होंने शिक्षा मंत्री को टैग करते हुए लिखा, 'पूरे देश को इस मुहिम से जुड़ना है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बीत दिनों सोनू ने मदद पहुंचाने के लिए एक और जरिया बनाया था। सोनू ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि 'अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पर 'इंडिया फाइट्स विद कोविड' पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।