अभिनेता मुकेश खन्ना के दूरदर्शन पर प्रसारित हुए अति लोकप्रिय धारावाहिक ‘शक्तिमान’ का फिल्मी संस्करण बनना अब करीब करीब नामुमकिन हो चला है। इस धारावाहिक के अधिकार सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स को दिलाने वाले सोनी के अफसर गुरुदेन सिंह लाडा की ही अब सोनी से छुट्टी हो गई है। लाडा के सोनी से विदा होने के बाद अब आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी लोगों की नजरें जा टिकी हैं। लाडा ने ही स्पैनिश फिल्म ‘कम्प्योनेस’ (चैंपियन्स) के हिंदी रीमेक अधिकार खरीदे थे और उन्होंने इसकी हिंदी रीमेक की बात शुरू की थी। फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इसी फिल्म की आधिकारिक रीमेक है।
Shaktimaan: रणवीर सिंह के प्रशंसकों का दिल तोड़ने वाली खबर, ‘शक्तिमान’ को सोनी तक लाने वाले अधिकारी की छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी पिक्चर्स के भारतीय दफ्तर में इसके 25 साल से सीईओ रहे एन पी सिंह के अपना पद छोड़ देने के बाद से काफी उथल पुथल चल रही है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार का भारतीय कारोबार जियो स्टूडियोज के पास जाने के बाद अपने समकक्ष केविन वाज को रिपोर्ट करने से बचने की कोशिश करते रहे गौरव बनर्जी अब सोनी पिक्चर्स इंडिया के सीईओ बन चुके हैं। उन्होंने अभी विधिवत अपना कार्यभार तो नहीं संभाला है लेकिन उनके आगमन से पहले ही सोनी पिक्चर्स की भारतीय शाखा में फिल्म निर्माण का काम संभालते रहे गुरुदेन सिंह लाडा ने अपने कागज सोमवार को कंपनी को सौंप दिए।
गुरुदेन सिंह लाडा का नाम फरवरी 2022 में तब सुर्खियों में आया था जब सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स ने ‘शक्तिमान’ फिल्म बनाने का एलान किया था। समझा जा रहा था कि इसी के साथ शक्तिमान की मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री हो जाएगी और कयास तो यहां तक लगाए जा रहे थे कि स्पाइडरमैन की पिछली फिल्म में शक्तिमान भी दिखेगा। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। सारी बातें हिंदी फिल्मों की फर्जी पीआर खबरों जैसी ही फर्जी निकलीं और हालत ये है कि न तो इस फिल्म का निर्देशक अभी तय हो सका है और न ही फिल्म के हीरो रणवीर सिंह के नाम की ही कंपनी अब तक आधिकारिक घोषणा कर सकी है।
पहले चर्चा चली कि फिल्म ‘शक्तिमान’ को उन दिनों ‘आदिपुरुष’ बना रहे ओम राउत निर्देशित करेंगे, फिर इसके लिए मलयालम सुपरहीरो फिल्म ‘मिन्नल मुरली’ बनाने वाले निर्देशक बासिल जोसेफ का नाम आया। बताया गया कि फिल्म तीन कड़ियों में बनेगी, लेकिन इसकी एक भी कड़ी अब तक कायदे से जुड़ ही नहीं पाई। अपने एलान के वक्त 300 करोड़ रुपये के बजट में प्रस्तावित इस फिल्म की शूटिंग लगातार आगे खिसकती रही है और अब माना यही जा रहा है कि सोनी पिक्चर्स इसे नहीं बनाने का मन बना चुकी है। हालांकि दावा यही किया जा रहा है कि गुरुदेन सिंह लाडा जिन फिल्मों के अधिकार सोनी के पैसे से खरीद चुके हैं, उन फिल्मों का निर्माण भी अब वह ही सोनी के पैसों से करेंगे।
अपनी विदाई के वक्त जारी एक बयान में गुरुदेन सिंह लाडा ने कहा है, ‘मैं सोनी का इस बात के लिए आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा किया और सहारा दिया क्योंकि मैं अब बतौर फिल्म निर्माता अपना नया रास्ता उन्हीं फिल्मों के साथ शुरू कर रहा हूं जिन्हें मैंने स्टूडियो के लिए खुद ही तैयार किया था। फिल्म निर्माता के रूप में मेरी ये भूमिका मुझे भीड़ से इतर बौद्धिक संपदाओं का पीछा करने की मोहलत देंगी और मैं भव्यात्मक विशाल फिल्में अलग अलग भाषाओं में और सक्रियता से बना सकूंगा।’
Manisha Koirala: मनीषा कोइराला ने निजी जीवन के बारे में किया खुलासा, बोलीं- कैंसर के बाद 'हीरामंडी'....