फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: गांगुली ने नहीं बेचे अपनी बायोपिक के अधिकार, एकता कपूर समेत अब तक ये दिग्गज कर चुके कोशिश

Sat, 06 Mar 2021 03:46 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 06 Mar 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly has not said yes to any Mumbai film producer for his biopic including ekta kapoor
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे सौरव गांगुली दाहिने हाथ के धीमी गति के गेंदबाज रहे हैं। डेब्यू पर हंड्रेड और आखिरी टेस्ट पारी में पहली ही गेंद पर आउट हो जाने का भी उनका अद्भुत रिकॉर्ड रहा है। बल्लेबाज तो वह धाकड़ रहे ही हैं। रुपहले पररदे पर उनकी कहानी उतारने को न जाने कितने लोग यहां मुबंई में प्रीमियम देने को तैयार हैं। गांगुली की बायोपिक को लेकर पिछले साल पूरे लॉकडाउन के दौरान चर्चाएं चलती रहीं हैं। लेकिन, अब ‘अमर उजाला’ के पास ये पुख्ता जानकारी है कि सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक के अधिकार अब तक किसी प्रोडक्शन हाउस को नहीं बेचे हैं।

Sourav Ganguly has not said yes to any Mumbai film producer for his biopic including ekta kapoor
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

सौरव गांगुली के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द वॉरियर प्रिंस’ साल 2012 में रिलीज हो चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक ‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ के बाद से सौरव गांगुली के जीवन पर फीचर फिल्म बनाने के लिए लोग कोशिश करते रहे हैं। गांगुली को भी धोनी की बायोपिक काफी पसंद है। लेकिन, गांगुली अपनी कहानी का फिल्मीकरण नहीं चाहते। ये बात कम लोगों को ही पता है कि धोनी की बायोपिक में उनके जीवन के तमाम तथ्य छुपाए गए हैं और तमाम तथ्य ऐसे भी जोड़े गए जिनका हकीकत से कोई लेना देना ही नहीं है। फिल्म की हाइप बहुत हुई लेकिन इसे फिल्म कारोबार की ब्लॉकबस्टर फिल्म का दर्जा कभी नहीं मिल सका। इसी चक्कर में कभी इसकी सीक्वेल भी नहीं बन पाई।

Sourav Ganguly has not said yes to any Mumbai film producer for his biopic including ekta kapoor
करण जौहर - फोटो : File Photo

गांगुली के करीबी लोग बताते हैं कि वह अपनी बायोपिक को लेकर बहुत उत्साहित इसीलिए नहीं होते। असल कहानी में फिल्मी तड़के के वह खिलाफ रहते हैं। इसीलिए पिछले साल जितने भी लोगों ने उनसे बायोपिक के लिए संपर्क किया किसी से बात आगे नहीं बढ़ सकी। एकता कपूर ने भी इस बारे में सौरव गांगुली से बात की लेकिन एकता की बनाई पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन की बायोपिक ‘अजहर’ भी बहुत फिल्मी रही है। इसी के चलते ये बात कभी आगे नहीं बढ़ सकी। फिर इस किस्से में करण जौहर का भी नाम जुड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly has not said yes to any Mumbai film producer for his biopic including ekta kapoor
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण जौहर को लेकर पिछले साल मुंबई में खूब चर्चा रही कि वह ऋतिक रोशन को लेकर सौरव गांगुली की बायोपिक प्लान कर रहे हैं। ये चर्चा वहां से शुरू हुई जब नेहा धूपिया के शो पर सौरव से अपनी बायोपिक के लिए सबसे सटीक अभिनेता का नाम पूछा गया। सौरव ने तो किसी का नाम नहीं लिया पर नेहा ने अपनी तरह से ऋतिक का नाम उछाल दिया। सौरव इस पर खूब हंसे भी थे और बोले थे, ‘ऋतिक को इसके लिए मेरी जैसी बॉडी बनानी होगी।’ बाद में ये बात भी आई गई हो गई।

विज्ञापन
Sourav Ganguly has not said yes to any Mumbai film producer for his biopic including ekta kapoor
सौरव गांगुली - फोटो : PTI

सौरव गांगुली लगातार राजनीति में जाने से भी इनकार करते रहे हैं। रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भी उनके जाने न जाने को लेकर अटकलें चल रही हैं। हालांकि गांगुली अपने खास करीबियों से दो दिन पहले ही राजनीति में न जाने की बात कह चुके हैं। इन चर्चाओं के दौरान ही गांगुली ने ये भी खुलासा किया कि फिलहाल अपनी बायोपिक के अधिकार उन्होंने किसी हिंदी फिल्म निर्माता को नहीं दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed