सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच इस अभिनेता ने की शादी, सीएम राहत कोष में आर्थिक मदद के तौर पर दी शादी की रकम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 Apr 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
south cinema Manikandan actor got married with girlfriend and   donate CM Relief Fund
Manikandan - फोटो : social media

पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में सरकार ने जनता से बेवजह घर से ना निकलने और सामाजिक दूरी का ख्याल रखने की अपील की है। लॉकडाउन के चलते भारत में कई बड़े कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया। इनमें लोगों की शादी तक शामिल हैं, लेकिन साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मणिकंदन ने इस लॉकडाउन के बीच शादी की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

Trending Videos
south cinema Manikandan actor got married with girlfriend and   donate CM Relief Fund
Manikandan - फोटो : social media

मणिकंदन ने रविवार को गर्लफ्रेंड अंजली से शादी की। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। मणिकंदन और अंजली की शादी की जानकारी साउथ सिनेमा के निर्देशक सीनू रामासामी ने दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर मणिकंदन और अंजली की शादी की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनकी तस्वीर पर मणिकंदन के फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट के जरिए बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
south cinema Manikandan actor got married with girlfriend and   donate CM Relief Fund
Manikandan - फोटो : social media

वहीं मीडिया रिपोट्स के अनुसार मणिकंदन और अंजली ने रविवार को त्रिपूनिथुरा के एक मंदिर में शादी की। गौरतलब है कि इन दिनों की शादी की तारीख काफी समय से तय थी और अभिनेता ने अपने रिश्तेदारों और करीबयों बहुत पहले की न्योता दे दिया था। इतना ही नहीं अभिनेता ने शादी का भव्य आयोजन करने की प्लानिंग की हुई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें शादी के बड़े आयोजन को रद्द करना पड़ा। 
 

south cinema Manikandan actor got married with girlfriend and   donate CM Relief Fund
Manikandan - फोटो : social media

वहीं मीडिया में ऐसी भी खबरें हैं कि मणिकंदन ने अपनी शादी के भव्य आयोजन में खर्च होने वाले रुपयों को कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद के तौर में दे दिए हैं। हालांकि अभी तक अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि मणिकंदन और अंजली की शादी में मौजूद सभी लोगों ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा गया था।

विज्ञापन
south cinema Manikandan actor got married with girlfriend and   donate CM Relief Fund
Manikandan - फोटो : social media

आपको बता दें कि मणिकंदन मलायलम फिल्म के मशहूर कलाकार में से एक हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों की जीता है। वह मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म पेट्टा में भी नजर आए थे। फिल्म पेट्टा पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। 

पढ़ें: बड़ा हो गया है 'श्रीमान श्रीमती' का चिंटू, शाहरुख और सलमान के साथ काम करने के बाद भी अब हैं लाइलाइट से दूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed