{"_id":"5ac387c14f1c1bbc618b53d1","slug":"south-superstar-maheh-babu-is-sanjay-dutt-s-movie-vaastav-s-actress-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ का सुपरस्टार है संजय दत्त की इस हीरोइन का पति, सलमान भी इस एक्टर की रीमेक फिल्म से हुए हिट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ का सुपरस्टार है संजय दत्त की इस हीरोइन का पति, सलमान भी इस एक्टर की रीमेक फिल्म से हुए हिट
Wed, 04 Apr 2018 06:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mahesh Babu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी दुनिया में कई खूबसूरत एक्ट्रेस आईं और चली गईं। लेकिन इन खूबसूरत एक्ट्रेस का बॉलीवुड में आना बंद नहीं हुआ। बात कर रहे हैं 1993 में मिस इंडिया रह चुकी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर। नम्रता ने 1998 में आई फिल्म जब प्यार किसी से होता है से बॉलीवुड मे एंट्री ली थी।
2 of 5
Namrata
लेकिन नम्रता को बॉलीवुड में पहचान मिली फिल्म ‘वास्तव’ से जो की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में वह संजय दत्त के साथ लीड रोल में थीं। इसके बाद उन्हें कई सुपरहिट फिल्म कच्चे धागे, दिल विल प्यार व्यार, एल.ओ.सी कारगिल में देखा गया।
3 of 5
Namrata
बता दे की नम्रता साल 1993 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकी हैं और साथ ही वह मिस यूनिवर्स के अलावा मिस एशिया पैसेफिक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी भारत को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस खूबसूरत अभिनेत्री को उनके अभिनय के लिए आईफा बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mahesh And Namrata
बात करें नम्रता की निजी जिंदगी की तो उन्होंने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से 2005 में शादी कर ली थी। दोनों की मुलाकात साउथ फिल्म ‘वामसी’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। महेश और नम्रता के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Mahesh Babu
अब बात करें नम्रता के सुपरस्टार पति महेश बाबू को तो बता दें कि वह टॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में आते हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल करती है। शायद ही आपको पता हो कि महेश बाबू की ही 2006 में आई सुपरहिट फिल्म पोकिरी के रीमेक वॉन्टेड (2009) में सलमान खान ने काम किया था। इस फिल्म के बाद से सलमान का डूबता करियर बच गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।