मनोरंजन जगत के सितारे अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा काम करते हैं जिससे वो चर्चा में आ जाते हैं। हमेशा कड़ी सुरक्षा के बीच रहने वाले ये कलाकार जब आम लोगों के बीच यूं ही निकल पड़ते हैं तो फैंस को भी हैरानी हो जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार सड़क पर जाती नजर आ रही है। हालांकि खास बात ये है कि ये कार साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की बताई जा रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक 26 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि विजय वाइन रंग की स्वैंकी रोल्स रॉयस लेकर सड़क पर निकले हैं।
स्वैग: चेन्नई की सड़कों पर रोल्स रॉयस चलाते नजर आए सुपरस्टार विजय, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि विजय के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनके जन्मदिन पर आनी वाली फिल्म के दो पोस्टर साझा कर फैंस को सरप्राइज दिया था। विजय की इस फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फैंस विजय की आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं हैं।
Thalapathy Vijay Car has been spotted on chennai outside #Beast #Vijay @actorvijay @CMOTamilnadu @Nelsondilpkumar pic.twitter.com/fP9O7ysrUw
विजय के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम किया। जबकि बतौर लीड अभिनेता के तौर विजय की पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। उन्होंने जब इस फिल्म में काम किया था तो वह मजह 18 साल के थे। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।
बहुत कम लोग ही जानते हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। प्रियंका और विजय की तमिल फिल्म Thamizhan थी। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। इसके अलावा विजय श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं। दक्षिण भारत में विजय बहुत बड़े कलाकार हैं जिनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय की जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ भी सजने वाली है। बता दें कि विजय और रश्मिका पहले फिल्म थलापति 65 यानि बीस्ट में साथ काम करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया। वहीं अब खबर आ रही है कि जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में रश्मिका और विजय साथ काम करते नजर आएंगे। फैंस भी इस जोड़ी को पर्दे पर साथ काम करते देखने को लिए बेताब है।