बॉलीवुड से लगातार बीते कुछ महीनों से दुखद खबरें आ रही हैं। अब हाल ही में पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन की खबर आई है। एसपी बालासुब्रमण्यम बीते पांच अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही एक वीडियो मैसेज के जरिए दी थी। उनकी तबीयत में सुधार भी आ गया था। लेकिन बीते दिन उनका स्वास्थ्य एक बार फिर से बिगड़ गया और उन्हें लाइफ सपोर्टसिस्टम पर रखा गया। जिसके बाद आज (शुक्रवार) दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। एसपी बालासुब्रमण्यम ने लोगों के बीच अपने गानों से एक खास जगह बनाई है। इस पैकेज में आपको बताते हैं उनके ऐसे ही 10 गाने जिनसे हमेशा उन्होंने समा बांधा...
'साथिया तूने क्या किया' से लेकर 'मेरे रंग में रंगने वाली' तक, एसपी बालासुब्रमण्यम के इन गीतों ने हमेशा बांधा समा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म: मैंने प्यार किया
गाना: मेरे रंग में रंगने वाली
सलमान खान की बतौर मुख्य अभिनेता और भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' से दर्शखों को आज भी बेहद लगाव है। ये फिल्म अपने जमाने में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म को हिट करने में इसके संगीत का भी बराबर हाथ रहा है। फिल्म का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना 'मेरे रंग में रंगने वाली' को एसपी बालासुब्रमण्यम ने आवाज दी थी। ये गाना आज भी बेहद पसंद किया जाता है।
फिल्म: हम आपके हैं कौन
गाना: धिकताना- धिकताना
राजश्री प्रोडक्शन की 90 के दशक में बनने वाली लगभर हर फिल्म के गीत को एसपी बालासुब्रमण्यम ने ही आवाज दी थी। इनमें से एक फिल्म 'हम आपके हैं कौन' भी थी। इस फिल्म के सभीगीतों को भी खूब पसंद किया गया था।
फिल्म: एक दूजे के लिए
गाना: मेरे जीवनसाथी
कमल हासन और रति अग्निहोत्री स्टारर फिल्म 'एक दूजे के लिए' के गीतों को भी एसपी बालासुब्रमण्यम ने ही आवाज दी थी। इस फिल्म का गीत 'मेरे जीवनसाथी' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
फिल्म: एक दूजे के लिए
गाना: हम बने तुम बने
फिल्म 'एक दूजे के लिए' का गीत 'हम बने तुम बने' भी बेहद पसंद किया जाता है। इस गाने में एसपी बालासुब्रमण्यम की आवाज ने जादू घोल दिया था।