{"_id":"5aab98644f1c1bb8758b5c58","slug":"sridevi-and-boney-kapoor-unseen-pictures-from-mohit-marwah-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UNSEEN PICS: काम पर लौटे बोनी कपूर, आखिरी बार श्रीदेवी के साथ दिखे थे इतने खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
UNSEEN PICS: काम पर लौटे बोनी कपूर, आखिरी बार श्रीदेवी के साथ दिखे थे इतने खुश
Sat, 17 Mar 2018 08:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sridevi unseen pictures
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को इस दुनिया से अलविदा कहे तकरीबन तीन हफ्ते से ज्यादा का समय गुजर गया है, लेकिन अभी भी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। रोजाना उनकी कोई न कोई ऐसी तस्वीर देखने को मिल ही जाती है जो पहले कभी न देखी गई हो। श्रीदेवी की बोनी कपूर के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें आपने पक्का आज से पहले नहीं देखा होगा।
2 of 5
sridevi unseen pictures
यह तस्वीर मोहित मारवाह की शादी के किसी फंक्शन की हैं। शादी के समारोह के दो दिन बाद श्रीदेवी के निधन की मनहूस खबर दुबई से आई थी। इस तरह से इस वायरल होती तस्वीर को श्रीदेवी के आखिरी पलों में से एक माना जा सकता है।
3 of 5
sridevi unseen pictures
इन तस्वीरों में श्रीदेवी बेहद प्यारी और बहुत खुश नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों को देखकर कहीं से ऐसा नहीं लग रहा है कि श्रीदेवी की तबियत खराब हो या उनके साथ कोई अनहोनी होने वाली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sridevi unseen pictures
श्रीदेवी को लेकर खबर थी कि वह बहुत परेशान थी। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि बोनी कपूर और उनके बीच अनबन के चलते भी वह स्ट्रेस में थी, जिस वजह से उन्होंने ज्यादा ड्रिंक कर ली थी, लेकिन इन तस्वीरों को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा कि वह किसी तरह के स्ट्रेस में थी या बोनी और उनके बीच कोई परेशानी थी।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi unseen pictures
आपको बता दें, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गई थीं। श्रीदेवी ने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थीं, जिसमें वह फैमिली के साथ इस फंक्शन को एन्जॉय करती नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।