फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी से शादी की खबर सुन बुरी तरह टूट गई थीं बोनी कपूर की पहली पत्नी, इंटरव्यू में किया था खुलासा

Sun, 02 Jun 2019 03:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 02 Jun 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
sridevi and boney kapoor wedding anniversary when mona kapoor reveals her story
boney kapoor, sridevi - फोटो : social media

श्रीदेवी और बोनी कपूर की वेडिंग एनिवर्सिरी 2 जून को है। इस मौके पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ की एक तस्वीर भी शेयर की है। शादी के वक्त जहां श्रीदेवी एक बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी थीं तो वहीं प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कई हिट फिल्में देने के बाद अच्छा-खासा नाम कमा लिया था। दोनों की लव स्टोरी इस वजह से भी चर्चा में रही क्योंकि बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे। 

sridevi and boney kapoor wedding anniversary when mona kapoor reveals her story
मोना कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से मोना बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। एक बार 2007 के एक इंटरव्यू में मोना ने कहा था कि 'बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो धक्का लगा।'

sridevi and boney kapoor wedding anniversary when mona kapoor reveals her story
mona kapoor - फोटो : social media

मोना कपूर ने कहा था कि 'बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत थी। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर था। मैंने इस रिश्ते के दर्द को चुपचाप बर्दाश्त कर लिया। दोनों की शादी का बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा लेकिन वे स्ट्रॉन्ग बने और पूरी कंडीशन को समझा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi and boney kapoor wedding anniversary when mona kapoor reveals her story
mona kapoor - फोटो : social media
श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना कपूर ने अकेले ही दोनों बच्चों अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। शायद यही वजह है कि अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को मां का दर्जा नहीं दिया। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि श्रीदेवी सिर्फ उनके पिता की पत्नी हैं उनकी मां नहीं। बहरहाल, श्रीदेवी की मौत के बाद ये सारी कड़वाहट दूर हो गई और अर्जुन ने खुले दिल से श्रीदेवी की दोनों बेटियों जाह्नवी-खुशी को अपना लिया है। 
विज्ञापन
sridevi and boney kapoor wedding anniversary when mona kapoor reveals her story
boney kapoor, arjun kapoor - फोटो : social media

बता दें कि साल 2012 में मोना कपूर कैंसर की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया। मोना की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थीं लेकिन श्रीदेवी का न पहुंचना उस वक्त कोई आश्चर्य का विषय नहीं था। उस वक्त बोनी के बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर श्रीदेवी को पसंद नहीं करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed