डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिलहाल ट्रेलर को देख फैंस काफी एक्साइडेट हैं।
{"_id":"5b1e0da04f1c1b214d8b5b6d","slug":"sridevi-daughter-janhvi-kapoor-and-ishaan-khattar-film-dhadak-trailer-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhadak Trailer: पहली ही फिल्म से छाई श्रीदेवी की बेटी, ट्रेलर में दिखा जाह्नवी-ईशान का देसी अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhadak Trailer: पहली ही फिल्म से छाई श्रीदेवी की बेटी, ट्रेलर में दिखा जाह्नवी-ईशान का देसी अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
dhadak
ट्रेलर की शुरुआत में ईशान कहते हैं मैं थारे लिए एक बड़ी कोठी बनवाऊंगा इसके जवाब में जाह्नवी कहती हैं मुझे कोठी नहीं मेरा घर चाहिए...। ट्रेलर को देख साफ जाहिर है कि इसमें दो अलग-अलग वर्गों के प्रेमी जोड़ों की कहानी दिखाई गई है जिन्हें प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
dhadak
जाह्नवी की अभी शुरुआत हुई भी नहीं है, लेकिन उनका फैन बेस बन चुका है। सैराट की तरह ही इस फिल्म में भी दो प्यार करने वालों का खतरनाक अंजाम दिखाया जाएगा।जिन लोगों ने सैराट नहीं देखी, उनको बता दें कि फिल्म के अंत में दो प्रेमी जोड़े प्यार करने की कीमत चुकाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठताा है कि क्या धड़क में भी ऐसा होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
dhadak
श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी और खुशी की उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर से नजदीकियां बढ़ गई हैं। हाल ही में अर्जुन की फिल्म 'नमस्ते लंदन' का पोस्टर रिलीज हुआ था। जाह्नवी ने भाई की इस फिल्म का पोस्टर अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया था। कल अर्जुन ने भी ट्वीट कर जाह्नवी को ट्रेलर रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी।
यहां देखें धड़क का ट्रेलर
यहां देखें धड़क का ट्रेलर
विज्ञापन
dhadak
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।