{"_id":"5b1e19474f1c1bf26e8b74f0","slug":"sridevi-daughter-janhvi-kapoor-arrives-at-the-trailer-launch-of-dhadak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhadak Trailer: ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी कपूर ने मारी रोमांटिक एंट्री, अनारकली सूट में ढाया कहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhadak Trailer: ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी कपूर ने मारी रोमांटिक एंट्री, अनारकली सूट में ढाया कहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंच चुकी हैं। कुछ ही देर में मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया जाएगा।
dhadak
इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर हरे रंग के सूट में नजर आईं। फिल्म में भी आपको जाह्नवी कपूर का लुक इंडियन ही देखने को मिलेगा। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च मौके पर भी जाह्नवी ने भारतीय परिधान को ही प्राथमिकता दी। जाह्नवी कपूर हमेशा की तरह इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
A post shared by Janhvi Kapoor & Khushi Kapoor (@janhvikapoor_fans) on
dhadak
इस मौके पर करण जौहर भी पहुंच चुके हैं। फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर, अपूर्व मेहता और जी स्टूडियो मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान नजर आने वाले हैं। दोनों इस मौके पर साथ ही पहुंचे। थोड़ी ही देर में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। बता दें ईशान की यह दूसरी फिल्म है।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
विज्ञापन
विज्ञापन
dhadak
धड़क पहले 6 जुलाई को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 20 जुलाई को रिलीज होगी। धड़क मराठी फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक है। साल 2016 में आई मराठी की बदला लेने वाली रोमांटिक कहानी सैराट में आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू ने लीड रोल किया था। महज चार करोड़ रूपये में बनी सैराट ने 110 करोड़ रूपये की कमाई की थी।
A post shared by Elfaworld (@elfaworld) on