फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' का थीम सॉन्ग रिलीज होते ही जाह्नवी का खुलासा, 'मां नहीं चाहती थीं कि मैं एक्ट्रेस बनूं'

Wed, 20 Jun 2018 04:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
Sridevi daughter jhanvi kapoor big reveals about career
फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी उत्साहित हैं। खुद को पर्दे पर देखने को लेकर उनकी बेसब्री बढ़ती जा रही है। रिलीज से पहले जाह्नवी ने फिल्मी दुनिया में खुद के प्रवेश के प्रति परिवार और श्रीदेवी के नजरिए को लेकर कई खुलासे किए हैं। 
Sridevi daughter jhanvi kapoor big reveals about career
मीडिया से बातचीत में जाह्नवी ने कहा, ‘मां नहीं चाहती थीं कि मैं अभिनय की दुनिया में कदम रखूं। मां नहीं चाहती थीं कि मैं एक्ट्रेस बनूं। मेरे पैरेंट्स को लगता था कि मैं इस फील्ड का दबाव नहीं संभाल पाऊंगी।’ यह भी बताया कि श्रीदेवी ने उनकी पहली फिल्म धड़क की एक 20 मिनट की क्लिप देखी थी। 
Sridevi daughter jhanvi kapoor big reveals about career
फिल्म देखने के बाद श्रीदेवी का रिएक्शन बताते हुए जाह्नवी ने कहा मां को लगा कि मेरी आवाज बहुत स्वीट है, लेकिन उन्होंने फिल्म के सेकंड हॉफ में मुझे कम मेकअप करने का सुझाव दिया। सौतेले भाई अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि ‘बड़े भाई अर्जुन ने मुझे हमेशा ही सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi daughter jhanvi kapoor big reveals about career
मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक धड़क का प्रोडक्शन करन जौहर कर रहे हैं। 20 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। 
 
विज्ञापन
Sridevi daughter jhanvi kapoor big reveals about career
जाह्नवी ने अपने फेवरेट खाने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें रेड मीट बेहद पसंद है। इसके अलावा अन्य नानवेज व्यंजन भी उन्हें अच्छे लगते हैं। मां की ओर से दिए गए टिप्स को याद करते हुए जाह्नवी ने कहा, ‘वह कहती थीं सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनो। अच्छा एक्टर बनने के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी है। क्योंकि कैमरे से कुछ भी छिप नहीं सकता और कैमरा झूठ नहीं बोलता।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed