फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रूप की रानी' ने अचानक नहीं दिया 'सदमा', श्रीदेवी के करीबी ने खोला अहम राज

Mon, 26 Feb 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Sridevi death close relative about her life and death
श्रीदेवी
'सदमा', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं रहीं। एक समारोह में शामिल होने दुबई गई श्रीदेवी का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 54 साल की थीं। दुबई से उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा।
Sridevi death close relative about her life and death
sridevi
श्रीदेवी, पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ एक पारिवारिक शादी में शिरकत करने के लिए दुबई आयीं थी। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से पूरा देश भी सकते में हैं। श्रीदेवी को अचानक बाथरूम में कार्डियक अरेस्ट आया। बाद में अस्पताल के डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 
Sridevi death close relative about her life and death
Congress on Sridevi
उनके करीबी रिश्तेदार के मुताबिक, वह निजी जिंदगी में बेहद रिजर्व रहती थीं। उन्हें हर व्यक्ति से बात करना पसंद नहीं था, लेकिन एक बार जिससे दोस्ती हुई तो फिर बात करने से हिचकिचाती नहीं थी। श्री देवी को कोई भी दिल की बीमारी नहीं थी सबसे बड़ी बात यह है कि जिस समय श्रीदेवी की मौत हुई उस समय वह होटल के अपने कमरे में अकेली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi death close relative about her life and death
Sridevi
श्रीदेवी शूटिंग के दौरान सेट पर भी खामोश रहती थीं। स्क्रिप्ट पढ़तीं या फिर वैनिटी वैन में समय गुजारतीं, लेकिन जैसे ही शूटिंग शुरू होती वह किरदार में यूं ढल जातीं जैसे अब तक उस किरदार को ही जी रही हों।
विज्ञापन
Sridevi death close relative about her life and death
sridevi
श्रीदेवी का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह देना सभी के लिए आहत कर देने वाला है। कहा ये भी जा रहा है कि साउथ कैलिफॉर्निया के उनके डॉक्टर ने उन्हें कई डायट पिल्स लेने की सलाह दी थी और वह उनका सेवन कर रही थीं। वह कई ऐंटी एजिंग दवाइयां ले रही थीं। इनसे खून गाढ़ा होने की शिकायत होती है। सूत्रों के अनुसार श्रीदेवी की मौत की वजह यह भी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed