श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मंगलवार रात मुंबई वापस लाया गया। रात से ही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए घर पर फिल्मी सितारों का आना जाना लगा हुआ था। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने पर सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दर्शन करने पहुंचे थे। वह देर रात कपूर परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे थे। खबर है कि सलमान खान श्रीदेवी का पार्थिव शरीर देख काफी इमोशनल हो गए थे। श्रीदेवी के निधन की खबर आने के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री वह उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। मौत की खबर मिलने के बाद से ही सेलिब्रिटीज लगातार श्रीदेवी से जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे थे लेकिन सलमान खान ने उनके लिए न तो कोई ट्वीट किया और न ही कोई पोस्ट शेयर की। आखिर इसके पीछे क्या वजह थी।
इस वजह से श्रीदेवी के निधन के बाद सलमान ने नहीं किया कोई ट्वीट, खोला राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन