फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी पर बार-बार बयान क्यों दे रही हैं श्रीदेवी? लोग हुए सोचने पर मजबूर

Tue, 27 Jun 2017 07:47 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 27 Jun 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
Sridevi Says Jhanvi Kapoor Is A Public Figure, 'Can't Control What Is Being Written On Her'
श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर अब अपनी मां से भी ज्यादा फेमस हो गई हैं। आजकल श्रीदेवी की खबरें कम आती हैं और जाह्नवी सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब फिर श्रीदेवी अपनी बेटी के बार में कुछ ऐसा बोल गईं जिससे जाह्नवी चर्चा का कारण बन गई हैं।
Sridevi Says Jhanvi Kapoor Is A Public Figure, 'Can't Control What Is Being Written On Her'
श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी ने जाह्नवी को लेकर कहा है कि वो अब पब्लिक फीगर बन गई हैं इसलिए उन्हें इतनी अटेंशन मिल रही है। यही कारण है कि श्रीदेवी अपनी बेटी के बारे में कुछ भी लिखे जाने को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि जाह्नवी ने ये करियर अपनी मर्जी से चुना है और अब उन्हें ये सब देखना पड़ेगा।
Sridevi Says Jhanvi Kapoor Is A Public Figure, 'Can't Control What Is Being Written On Her'
जाह्नवी कपूर
इतना ही नहीं, श्रीदेवी ने उस खबर को लेकर भी सफाई दी है जिसमें कहा गया था कि जाह्नवी रणबीर कपूर का पीछा कर रही थीं। कुछ दिनों पहले ये खबरें आईं थीं कि करण जौहर की पार्टी में रणबीर को स्टॉक कर रही थीं और उनसे घुलने-मिलने की पूरी कोशिश कर रही थीं। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जाह्नवी रणबीर के साथ नहीं बल्कि डायरेक्टर गौरी शिंदे के साथ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Says Jhanvi Kapoor Is A Public Figure, 'Can't Control What Is Being Written On Her'
श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर
आखिर श्रीदेवी के बार-बार बेटी पर यूं बयान देने का कारण क्या है? इससे तो ऐसा ही लगता है कि वो खुद उन्हें सुर्खियों में रखना चाहती हैं। इससे पहले भी उन्होंने जाहन्वी की शादी को लेकर बयान दिया था। जाह्नवी ने तो अभी बॉलीवुड में डेब्यू तक नहीं किया था और श्रीदेवी को अभी से उनकी शादी की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
Sridevi Says Jhanvi Kapoor Is A Public Figure, 'Can't Control What Is Being Written On Her'
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी ने कहा था कि उन्हें जाह्नवी को फिल्मों में देखने से ज्यादा दुल्हन बने देखने में ज्यादा खुशी होगी। अब ऐसे बयानों से कोई क्या मतलब निकाले। एक तरफ वो उन्हें खुद ही मीडिया में एक्सपोज कर रही हैं वहीं दूसरी ओर उनपर हर बार सफाई भी दे रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed