फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी...

Thu, 25 Apr 2024 08:13 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 25 Apr 2024 08:13 AM IST
सार

राजकुमार राव ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'जब यह पहली बार शुरू हुआ, तो मैंने उस तस्वीर को देखा और मुझे लगा कि यह अजीब है। लोग अब मुझे देख रहे हैं। मैं उस तस्वीर में उस आदमी जैसा नहीं दिखता, जैसा मैं हूं, क्या किसी ने इसके साथ कुछ किया है?

विज्ञापन
Srikanth Actor Rajkummar Rao On Plastic Surgery Rumors Said know my truth and it would have been my decision
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अभिनेता अपनी एक वायरल तस्वीर को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। हाल ही में उन्होंने इन अफवाहों को खंडित करते हुए कहा कि अच्छा दिखने का दबाव अभिनेताओं पर उतना ही अधिक है जितना कि अभिनेत्रियों पर है।

Srikanth Actor Rajkummar Rao On Plastic Surgery Rumors Said know my truth and it would have been my decision
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'जब यह पहली बार शुरू हुआ, तो मैंने उस तस्वीर को देखा और मुझे लगा कि यह अजीब है। लोग अब मुझे देख रहे हैं। मैं उस तस्वीर में उस आदमी जैसा नहीं दिखता, जैसा मैं हूं, क्या किसी ने इसके साथ कुछ किया है? यहा बहुत साफ है, लेकिन तभी शोर शुरू हो गया और यह जंगल की आग की तरह फैल गई। तो मैंने कहा कि वाह, क्या हो रहा है?'  

दो और दो प्यार-LSD 2 की सारी उम्मीदें खत्म, अन्य फिल्मों ने की इतनी कमाई

Srikanth Actor Rajkummar Rao On Plastic Surgery Rumors Said know my truth and it would have been my decision
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'लोगों ने मुझसे कहा कि यह अच्छा है, आप मीम ट्रेंड का हिस्सा हैं। इसका मतलब है कि आप मशहूर हैं। इसलिए इसकी चिंता मत करो। क्योंकि मैं अपनी सच्चाई जानता हूं। मुझे पता है कि मैंने ऐसा नहीं किया है।' राजकुमार ने आगे कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया होता, तब भी वह इसके लिए दोषी महसूस नहीं करते। क्योंकि यह उनका निर्णय होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Srikanth Actor Rajkummar Rao On Plastic Surgery Rumors Said know my truth and it would have been my decision
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव ने बीते दिनों एक बातचीत में कहा था, 'मुझे लगता है किसी ने प्रैंक किया है। मैं यकीन से कहता हूं कि इस तस्वीर के साथ किसी ने छेड़खानी की है। ये तस्वीर नकली है। लोग प्लास्टिक सर्जरी जैसे बड़े शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया है। हालांकि, जब मैंने इंडस्ट्री में शुरुआत की थी, तो लोग मेरे लुक्स पर कमेंट करते थे, तो 8-9 साल पहले, मैंने फिलर्स करवाया था।' 

विज्ञापन
Srikanth Actor Rajkummar Rao On Plastic Surgery Rumors Said know my truth and it would have been my decision
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'मैंने बेहतर दिखने और महसूस करने के लिए ऐसा किया था, जिससे मेरा चेहरा सही संतुलित नजर आए। ये मैंने स्किन के डॉक्टर से सलाह के बाद किया था। मेरा मानना है कि अगर कोई ऐसा आत्मविश्वास पाने के लिए करना चाहता है तो क्यों नहीं, इसमें कोई बुराई नहीं है।' 

गोलीबारी के बाद मुंबई में सार्वजनिक कार्यक्रम में पहली बार दिखे सलमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed