{"_id":"59a98f024f1c1bf2278b4c53","slug":"ss-rajamauli-makes-many-superstars-not-only-prabhas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Special: राजामौली ने ‘बाहुबली’ प्रभास ही नहीं, इन एक्टर्स को भी बनाया सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Special: राजामौली ने ‘बाहुबली’ प्रभास ही नहीं, इन एक्टर्स को भी बनाया सुपरस्टार
Wed, 11 Oct 2017 07:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
SS Rajamauli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर एस एस राजमौली का आज 44वां जन्मदिन हैं। राजमौली ने साउथ के कई एक्टर्स को पहली ही फिल्म से सितारा बनाया है। बता दें कि राजमौली का जन्म 10 अक्तूबर, 1973 को कर्नाटक के रायचूर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में तेलुगू फिल्म ‘स्टूडेंट नंबर 1’ से की थी, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके अलावा ‘ईगा’, ‘सिम्हादरी’, ‘साई’, ‘छत्रपति’, ‘विक्रमारकुडु’ उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार हैं। राजामौली ने अपने करियर में 11 फिल्में की और आधे दर्शन से अधिक नए लड़कों को सुपरस्टार बनाया। आगे की स्लाइड्स में जानें, किन सुपरस्टार्स को राजामौली ने दिया था कामयाबी का ब्रेक....
2 of 8
NTR Jr
एनटीआर जूनियर: एस एस राजामौली ने साल 2001 में अपनी फिल्म एनटीआर के साथ बनाई। फिल्म का नाम स्टूडेंट नंबर 1 था। ये फिल्म एनटीआर ने पहली बार साइन की थी, पर दूसरी फिल्म पहले रिलीज हो गई। स्टूडेंट नंबर 1 जोरदार हिट रही और महज 17 साल के एनटीआर जूनियर स्थापित होने लगे। इसके बाद साल 2003 में एनटीआर को लेकर राजामौली ने सिम्हाद्रि फिल्म बनाई। इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एनटीआर को यंग टाइगर कहा जाने लगा।
3 of 8
नितिन
नितिन: तेलुगु एक्टर नितिन ने राजामौली के साथ साल 2004 में काम किया। इससे पहले नितिन की 4 फिल्में आ चुकी थी और 2 सुपरहिट साबित हुई थी। पर नितिन ने राजामौली के साथ ‘सॉय’ फिल्म की। ये फिल्म रग्बी के बैकड्रॉप पर बनी थी और नितिन की इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। इसी फिल्म के साथ जेलेनिया डिसूजा भी इंडस्ट्री में स्थापित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Prabhas
प्रभाष: राजामौली ने प्रभाष को लेकर ‘छत्रपति’ फिल्म बनाई। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई। इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसने प्रभास की छवि एक्शन हीरो की बना दी और प्रभास-राजामौली के साथ ने ‘बाहुबली’ को हिंदुस्तान की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बना दिया।
विज्ञापन
5 of 8
Ravi Teja
रवि तेजा: रवि तेजा ने अपने करियर की शुरुआत साइड रोल्स से की थी। कई फिल्मों के बाद उन्होंने साल 2006 में रिलीज हुई राजामौली की फिल्म ‘विक्रमर्कुडु’ फिल्म की। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। कई भाषाओं में रीमेड हुई। इसी फिल्म को हिंदी में अक्षय कुमार स्टारर ‘रॉउडी राठौर’ बनाई गई। ये फिल्म भी सुपरडुपर हिट साबित हुई। ये फिल्म 7 अन्य भाषाओं में रीमेड हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।