फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSMB 29: राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा संग यहां गाड़े तंबू, केन्या के जंगलों से पहले कोरापुट के जंगलों में मंगल

Thu, 06 Mar 2025 05:39 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 06 Mar 2025 05:39 PM IST
सार

अपनी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ के जरिये ऑस्कर पुरस्कारों तक धमक बना आए निर्देशक एस एस राजामौली अपनी अगली फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जिसे वह सीधे अंग्रेजी में भी रिलीज कर सकें।

विज्ञापन
SSMB29 new shooting schedule in odisha Koraput jungle ss rajamouli film shoot with priyanka chopra mahesh babu
प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक एस एस राजामौली अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए ओडिशा पहुंच गए हैं। ओडिशा के जंगलों में फिल्म के कुछ बेहद अहम दृश्य महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माए जाने हैं।


SSMB 29: 'एसएसएमबी 29' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ली इतनी मोटी रकम, जानकर रह जाएंगे हैरान

SSMB29 new shooting schedule in odisha Koraput jungle ss rajamouli film shoot with priyanka chopra mahesh babu
एस एस राजामौली-महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ के जरिये ऑस्कर पुरस्कारों तक धमक बना आए निर्देशक एस एस राजामौली अपनी अगली फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जिसे वह सीधे अंग्रेजी में भी रिलीज कर सकें। फिल्म का नाम तो अभी तय नहीं है। साउथ सिनेमा के प्रचलन के हिसाब से इसे एसएसएमबी29 के नाम से जाना जा रहा है। महेश बाबू के करियर की ये 29वीं फिल्म है। 
SS Rajamouli: इस शख्स ने राजामौली पर लगाए संगीन इल्जाम, कहा- एक लड़की के लिए खत्म किया करियर

SSMB29 new shooting schedule in odisha Koraput jungle ss rajamouli film shoot with priyanka chopra mahesh babu
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

फिल्म में इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी है। अरसे तक फरहान अख्तर की कंपनी की फिल्म ‘जी ले जरा’ के लिए बुलावे का इंतजार करती प्रियंका ने अपनी आखिरी भारतीय फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ साल 2019 में की थी। प्रियंका ने राजामौली की इस अनाम फिल्म के लिए हाल ही में हैदराबाद की एक एल्यूमीनियम फैक्ट्री में एक लंबा शेड्यूल पूरा किया है। 
Priyanka Chopra: राजामौली की फिल्म से ब्रेक लेकर मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, कूल लुक में एयरपोर्ट पर आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
SSMB29 new shooting schedule in odisha Koraput jungle ss rajamouli film shoot with priyanka chopra mahesh babu
प्रियंका-महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

अब प्रियंका और महेश बाबू ओडिशा में कोरापुट के घने जंगलों के भीतर डेरा डाले हुए हैं। 12 दिन के इस शेड्यूल की बाद फिल्म की टीम केन्या और साउथ अफ्रीका के घने जंगलों के लिए रवाना होगी। जंगल एडवेंचर फिल्म के रूप में बनी रही राजामौली की इस फिल्म के निर्माता के एल नारायणा हैं। फिल्म से किसी हॉलीवुड स्टूडियो को जोड़ने की राजामौली की कोशिशों में प्रियंका चोपड़ा भी खुलकर मदद कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed