{"_id":"67c8b04a11437b4c770c2b29","slug":"bollywood-movies-shown-holi-celebration-baghban-yeh-jawaani-hai-deewani-sholay-darr-ram-leela-2025-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: होली के रंगों में रंगने के लिए हो जाइए तैयार, इन मस्ती भरे बॉलीवुड गानों संग मनाए त्योहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Holi 2025: होली के रंगों में रंगने के लिए हो जाइए तैयार, इन मस्ती भरे बॉलीवुड गानों संग मनाए त्योहार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:14 PM IST
सार
Holi 2025: होली आते ही हर किसी का दिल खुशी से झूठ उठता है। इस रंग भरे त्योहार में हर कोई मन-मुटाव भुलाकर दुश्मनों को भी गले लगा लेता है। आज आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें होली के त्योहार को इस तरह से दिखाया गया, कि लोग आज भी इन फिल्मों के रंग भरे गाने भूला नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इन गानों संग मनाएं रंगो का त्योहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
होली, भारत का सबसे रंगीन त्योहार है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में होली के त्योहार को ना सिर्फ उत्सव के रूप में दिखाया, बल्कि इसे कहानी का एक अहम हिस्सा बनाकर प्यार, नफरत, एकता और मस्ती के भाव को उभारा है। आइए जानते हैं उन चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिनमें होली के रंग सिल्वर स्क्रीन पर खूब बिखेरे।
2 of 7
सिलसिला
- फोटो : सोशल मीडिया
सिलसिला
यश चोपड़ा की क्लासिक फिल्म सिलसिला में होली का गाना "रंग बरसे" आज भी हर होली के त्योहार का हिस्सा बन जाता है। अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच की केमिस्ट्री इस गाने में हर किसी को याद होगी। फिल्म में होली का सीन प्यार और सामाजिक बंधनों के बीच की जटिलता को दर्शाता है।
3 of 7
शोले
- फोटो : सोशल मीडिया
शोले
रमेश सिप्पी की इस आइकॉनिक फिल्म शोले में होली का गाना "होली के दिन दिल खिल जाते हैं" आज भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बीच की मस्ती भरी नोंक-झोंक इस सीन को यादगार बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ये जवानी है दीवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी
बॉलीवुड की एक और सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में "बलम पिचकारी" गाने ने युवाओं के बीच होली को एक नया रंग दिया। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी इस गाने में मस्ती और दोस्ती का रंग बिखेरती नजर आई। यह गाना आज भी होली पार्टियों में जमकर बजाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
गोलियों की रासलीला राम-लीला
- फोटो : सोशल मीडिया
गोलियों की रासलीला राम-लीला
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में होली का गाना "लहू मुंह लग गया" प्यार और जुनून का अनोखा मेल दिखाता है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच की शानदार केमिस्ट्री और भंसाली की सिनेमाटोग्राफी ने इस सीन को यादगार बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।