{"_id":"67572fd9af1faaa3970d5c25","slug":"stars-who-got-fight-with-directors-nana-patekar-kangana-ranaut-aamir-khan-amole-gupte-2024-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stars Who Got Fight With Directors: एक्टर्स का फिल्म के डायरेक्टर से हुआ विवाद, फिर कभी नहीं किया साथ काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Stars Who Got Fight With Directors: एक्टर्स का फिल्म के डायरेक्टर से हुआ विवाद, फिर कभी नहीं किया साथ काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:31 PM IST
सार
बॉलीवुड में दो एक्टर्स के बीच के झगड़े तो अकसर सुनने को मिलते हैं। लेकिन कुछ एक्टर्स, डायरेक्टर के बीच भी कई बार बहस, विवाद और झगड़े हो चुके हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ झगड़ों के बारे में।
अकसर खबरों में सुनने को मिलता है कि नामी एक्टर्स सेट पर काफी नखरे करते हैं या कोई डायरेक्टर एक्टर्स को काफी डांटता डपटता है। वहीं कुछ एक्टर, डायरेक्टर भी आपस में भिड़ जाते हैं, उनके बीच बहस और झगडे़ तक हो जाते हैं। ऐसे ही चार एक्टर्स के बारे में जानिए, जिनका अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर से विवाद हुआ।
Trending Videos
2 of 5
नाना पाटेकर-संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर
हाल ही में नाना पाटेकर ने बताया कि वह फिर से संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहते हैं। दरअसल, दोनों ने सालों से एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। इसकी वजह कई वर्षों पहले नाना और संजय लीला भंसाली के बीच हुआ झगड़ा है। फिल्म ‘खामोशी (1996)’ के डायरेक्टर संजय लीला थे, वहीं नाना ने मुख्य भूमिका की थी। इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच एक सीन को लेकर बहस हुई। इस बहस का नतीजा यह हुआ कि संजय ने कभी भी नाना पाटेकर के साथ उसके बाद काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंगना- डायरेक्टर कृष
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रनोत
कंगना रनोत का भी अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के डायरेक्टर कृष से फिल्म को लेकर विवाद हुआ। कृष ने इस वजह से फिल्म बीच में ही छोड़ दी। बाद में इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान कंगना ने ही संभाली। कृष ने इस बारे में बाद में बात की और कहा कि मणिकर्णिका फिल्म सोने की तरह थी, कंगना ने उसे चांदी बनाकर रख दिया। उनका कहने का मतलब था कि कंगना ने फिल्म को खराब कर दिया।
4 of 5
आमिर खान-अमोल गुप्ते
- फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान
आमिर खान को बॉलीवुड का परफेक्शनिस्ट माना जाता है। वह अपनी फिल्म के डायरेक्टर्स को काफी सजेशन देते हैं। ऐसा ही कुछ फिल्म ‘तारे जमीं पर’ के दौरान भी हुआ। फिल्म को पहले अमोल गुप्ते बना रहे थे, वह इस फिल्म के राइटर भी थे। आमिर के दखल के कारण उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट नहीं किया। इसके बाद अमोल ने कभी आमिर के साथ काम नहीं किया। फिल्म ‘तारे जमीं पर’ को आमिर खान ने बाद में डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनेता राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार
चर्चित अभिनेता राजकुमार और एक निर्माता के राजदान के बीच भी फिल्म ‘उल्फत’ की शूटिंग के दौरान किसी बात पर बहस हो गई। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि राजकुमार ने लगभग 23 साल तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं की। बाद में निर्माता ने किसी और को फिल्म के राइट्स दिए, तब जाकर राजकुमार ने फिल्म को पूरा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।