सब्सक्राइब करें

OTT Debut 2024: इस साल ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहे ये स्टार्स, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 16 Jan 2024 03:46 PM IST
सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता को देख कई सितारे इसका रुख करते नजर आ रहे हैं। इस साल भी कुछ नामचीन हस्तियों को ओटीटी डेब्यू करते देखा जाएगा। 

विज्ञापन
Stars Who OTT Debut in 2024 Urmila Matondkar Vaani Kapoor Junaid Khan Sidharth Malhotra
2024 में ओटीटी डेब्यू करेंगे ये स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नई प्रतिभा को प्रमोट कर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। सालों से शोहरत का इंतजार कर रहे कुछ सितारों को ओटीटी ने असल पहचान दी है। यही कारण है कि साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के बड़े स्टार्स भी अब ओटीटी का रुख कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में लंबे समय से पर्दे से गायब स्टार्स को भी ओटीटी के जरिए कमबैक करते देखा गया है। साल 2024 भी सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। इस साल कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कमबैक करेगा, तो कोई अपना ओटीटी डेब्यू कर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेगा। आइए इस लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Stars Who OTT Debut in 2024 Urmila Matondkar Vaani Kapoor Junaid Khan Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा अब रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन गए हैं। अभिनेता को जल्द ही एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' से अपना ओटीटी डेब्यू करते देखा जाएगा। रोहित शेट्टी की इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में सीरीज के लिए अपना उत्साह जाहिर किया। अभिनेता ने पोस्ट कर लिखा, 'आपके सामने अपना पहला एक्शन से भरपूर शो इंडियन पुलिस फोर्स लाने के लिए उत्साहित हूं। पुलिस जगत के उस्ताद रोहित शेट्टी के साथ नई वर्दी में वापस आ गया हूं। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर 19 जनवरी को जरूर देखें।' सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्में ‘शेरशाह’ और ‘मिशन मजनू’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जलवा बिखेर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Who OTT Debut in 2024 Urmila Matondkar Vaani Kapoor Junaid Khan Sidharth Malhotra
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया

 'सत्या', 'एक हसीना थी',  'भूत', 'रंगीला', 'कौन', 'पिंजर' जैसी फिल्में उर्मिला मातोंडकर की काबिलियत की ऐसी मिसाल है, जिसे भुला पाना आसान नहीं। उर्मिला अब 'तिवारी' नामक वेब शो के जरिए एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। यह सीरीज रोमांच से भरपूर है। इस शो के निर्देशन की कमान सौरभ वर्मा के हाथों में है, जबकि इसका निर्माण, कंटेंट इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। शो में उर्मिला मातोंडकर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। मां-बेटी के जज्बाती रिश्तों पर आधारित यह एक ऐसा शो है, जिसमें उर्मिला मातोंडकर का रोल काफी दमदार है। 

रवीना टंडन ने किया 90 के दशक को याद, बोलीं- 'हमारी दोस्ती आज भी है बेहद मजबूत'

Stars Who OTT Debut in 2024 Urmila Matondkar Vaani Kapoor Junaid Khan Sidharth Malhotra
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'बेफिक्रे', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'वॉर' जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री वाणी कपूर जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। वाणी कपूर मनोरंजक क्राइम थ्रिलर 'मंडला मर्डर्स' सीरीज का हिस्सा बनी हैं। सीरीज के निर्देशन की कमान गोपी पुथरन ने संभाली है। 'मंडला मर्डर्स' का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। यह सीरीज इसी साल ओटीटी पर दस्तक देगी। वाणी ने हाल ही में अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर कहा था, 'मैं ओटीटी में अपने प्रवेश के लिए वास्तव में कुछ अलग तलाश रही थी। मैं मंडला मर्डर्स में गोपी पुथरन के साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं, जो एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज ने मुझे सबसे कठिन काम करने के लिए प्रेरित किया है, जो मैंने पहले कभी नहीं किया था।

KWK 8: कॉफी विद करण 8 में सबसे ज्यादा देखा गया जीनत अमान-नीतू कपूर का एपिसोड, दीपवीर को भी दिया पछाड़

विज्ञापन
Stars Who OTT Debut in 2024 Urmila Matondkar Vaani Kapoor Junaid Khan Sidharth Malhotra
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान हाल ही में बॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दूसरी ओर सुपरस्टार के बेटे जुनैद खान अपने अभिनय डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जुनैद खान फिल्म 'महाराज' के साथ अपना अभिनय डेब्यू करेंगे। जुनैद खान की पहली फिल्म 'महाराज' नेटफ्लिक्स पर वैश्विक रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स ने इस मनोरंजक नाटक को रिलीज करने के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ साझेदारी की है, जिसमें जयदीप अहलावत, शारवरी और शालिनी पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Naqiah Haji Interview: बड़ा भाई बाल कलाकार, छोटी का छोटे परदे पर धमाका, नाकिया निभाने जा रहीं ‘शैतानी रस्में’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed