{"_id":"5b1f78dc4f1c1b624d8b5d8b","slug":"story-of-sridevi-daughter-janhvi-kapoor-film-dhadak-which-is-hindi-remake-of-sairat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए 'सैराट' में ऐसा क्या था खास, जिसकी हिंदी रीमेक 'धड़क' करने को तैयार हुए जाह्नवी-ईशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए 'सैराट' में ऐसा क्या था खास, जिसकी हिंदी रीमेक 'धड़क' करने को तैयार हुए जाह्नवी-ईशान
Tue, 12 Jun 2018 01:47 PM IST
अपूर्वा राय, अमर उजाला
अपूर्वा राय, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
sairat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हर तरफ इस फिल्म की चर्चा है। फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं 'धड़क' साल 2016 में आई नागराज मंजुले की मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है।
2 of 7
sairat
जी हां, ब्लॉकबस्टर इसलिए क्योंकि सैराट पहली ऐसी मराठी फिल्म थी जो 4 करोड़ की लागत में बनी थी और 110 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने न केवल रीजनल सिनेमा बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े थे। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है।
3 of 7
sairat
आइए आपको बताते हैं क्या कुछ खास था सैराट में जिसकी हूबहू कॉपी है धड़क। सैराट मराठी में बनी फिल्म है लेकिन इसके सीन्स बिना भाषा की मदद के क्रूर समाजों में पसर जाने की क्षमता रखते हैं। फिल्म में दो प्यार करने वाले हैं लेकिन उनके बीच है समाज और जाति की सबसे बड़ी दीवार। आर्ची पाटिल की बेटी है तो परश्या दलित।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sairat
अगर आपने सैराट देखी है तो आपको ये जरूर समझ आ जाएगा कि एक नौजवान लड़की तभी तक घुड़सवारी, बुलेट और ट्रैक्टर चला सकती है जब तक वह अपने ताकतवर पिता की छत्र-छाया में है। जिस दिन आर्ची के परिवार को उसके प्यार की खबर लगती है प्यार को कुचल देने की तमाम कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
sairat
सैराट में आर्ची नदी के किनारे सखियों के संग नहाने वाली या स्वीमिंग पूल में किसी एक्टर के साथ अटखेलियां करने वाली नायिका नहीं है। वह किसी गहरे कुएं में कूद जाने का साहस रखने वाली लड़की है। यह साहस उसे प्रेम का चुनाव तो करवा लेता है मगर बचा नहीं पाता। लगभग 3 घंटे की फिल्म में अगर कभी हार न मानने वाली प्रेम यात्रा है, तो इसका अंत आर्ची और परश्या के जीवन की सच्चाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।