सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shraddha Kapoor: युवा कलाकारों को श्रद्धा कपूर की सलाह, कहा- 'एक्टर बनना है तो स्टारडम के लिए फिल्में न करें'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Dec 2024 12:34 PM IST
सार

Shraddha Kapoor: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हाल ही में रेड सी फेस्टिवल में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने स्पाइडर मैन फेम हॉलीवुड स्टार एंड्रयू गारफील्ड के साथ पोज दिए। अभिनेत्री ने अपने करियर पर भी बात की।

विज्ञापन
Stree 2 actor Shraddha Kapoor talks about her approach to choosing roles says I feel the best is yet to come
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@florianhurel

श्रद्धा कपूर ने इस साल सिने प्रेमियों को 'स्त्री 2' जैसी शानदार फिल्म दी। हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। फैंस को श्रद्धा की अब अगली फिल्म का इंतजार है। सिनेमा और फिल्मों को लेकर श्रद्धा जरा हटकर सोचती हैं। उनका कहना है कि उन्हें इंतजार करना मंजूर है, लेकिन वे सही प्रोजेक्ट मिलने पर भी हां करेंगी। इसके अलावा वे युवा कलाकारों को भी सुझाव देती दिखीं। श्रद्धा कपूर हाल ही में  रेड सी फेस्टिवल में जलवा बिखेरती नजर आईं, जहां उन्होंने सिनेमा पर बात की।

Trending Videos
Stree 2 actor Shraddha Kapoor talks about her approach to choosing roles says I feel the best is yet to come
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बोलीं- सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपने स्टाइलिश अंदाज से चार चांद लगा दिए। एंड्रयू गारफील्ड के साथ पोज दिए। इसके अलावा वे कई और इंटरनेशनल स्टार्स के साथ नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री ने भारतीय सिनेमा के भविष्य और किरदारों को चयन करने की अपनी पसंद पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है अभी सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है। ऐसा बहुत कुछ है, जो मैं करना चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 actor Shraddha Kapoor talks about her approach to choosing roles says I feel the best is yet to come
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@redseafilm

सही प्रोजेक्ट का इंतजार
श्रद्धा कपूर ने फेस्टिवल के दौरान कहा 'मैं अलग-अलग किस्म की फिल्में करना चाहती हूं, अलग-अलग किस्म के किरदार मुझे करने हैं'। श्रद्धा ने किरदारों के चयन को लेकर कहा कि इस दौरान सेलेक्टिव होना जरूरी है। अभिनेत्री ने कहा कि सही प्रोजेक्ट के लिए उन्हें इंतजार करना मंजूर है, बजाय इसके कि वह कोई ऐसा काम करें जो उनके साथ मेल नहीं खाता। 

Stree 2 actor Shraddha Kapoor talks about her approach to choosing roles says I feel the best is yet to come
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@redseafilm

खाली हाथ बैठने में नहीं दिक्कत!
उन्होंने कहा, ' मुझे जो पसंद न हो उस तरह की बैक टू बैक फिल्में करने के बजाय मुझे कोई फिल्म नहीं करना पसंद है। मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं। इसलिए मैं एक अभिनेता के तौर पर ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं, जो मेरे लिए अलग हों। यही मेरी इच्छा है'।
Bhooth Bangla: 'भूत बंगला' की शूटिंग शुरू, इस दिन खुलेगा राज, नए पोस्टर में लालटेन पकड़े नजर आए अक्षय कुमार

विज्ञापन
Stree 2 actor Shraddha Kapoor talks about her approach to choosing roles says I feel the best is yet to come
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

स्टारडम नहीं, मेहनत पर ध्यान दें
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से पूछा गया कि वे युवा कलाकारों और निर्देशकों को क्या सलाह देना पसंद करेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि स्टारडम की बजाय क्राफ्ट पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। श्रद्धा ने कहा, 'ग्लैमर के लिए फिल्में न करें। अगर आप कलाकार बनना चाहते हैं, तो ग्लैमर सिर्फ 10 प्रतिशत है। शेष 90 प्रतिशत आपका हार्ड वर्क है'।
Sobhita Dhulipala: शादी के बाद कॉकटेल इवेंट में दिखा शोभिता का हॉट अंदाज, गाउन की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed