मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में सफल रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी और यह अब तक दर्शक बटोरने में सफल नजर आ रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की रिलीज को आज 44 दिन पूरे हो गए हैं। आइए इसके लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
Stree 2 Box Office Collection Day 44: 'स्त्री 2' का शानदार प्रदर्शन अब भी बरकरार, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 51.8 करोड़ रुपये (पेड रिव्यू को छोड़कर) का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'स्त्री 2' ने रिलीज के 15 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 433.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 37वें दिन 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 38वें दिन इसने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए 39वें दिन उछाल के साथ पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 40वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 41वें दिन इसकी कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही।
Singham Again: इस दिन रिलीज होगा 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर! रोहित शेट्टी और अजय देवगन बना रहे यह खास योजना
42वें दिन 'स्त्री 2' ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने रिलीज के 43वें दिन 1.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसके चौथे हफ्ते का कलेक्शन 18.6 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, इसकी 44वें दिन की कमाई की बात करें तो इसने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह 'स्त्री 2' की अब तक की कुल कमाई 583.5 करोड़ रुपये हो गई है।
Archana Puran Singh: कॉमेडी शो की वजह से अर्चना ने ठुकराई कई फिल्में, कहा- उन्हें छोड़ने का कोई अफसोस नहीं
'स्त्री 2', 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। जानकारी हो कि अब तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के पास है। 'जवान' ने भारत में कुल 640.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Binny And Family Review: नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने में सफल रहे संजय त्रिपाठी, अंजनी को मिला पंकज कपूर का साथ