{"_id":"5c8759f5bdec2214173a1b99","slug":"sudhir-mishra-assistant-blame-ayushmann-khurrana-bala-film-makers-for-story-stolen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान खुराना पर लगा कहानी चोरी का आरोप, निर्देशक सुधीर मिश्रा के असिस्टेंट ने ठोका मुकदमा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान खुराना पर लगा कहानी चोरी का आरोप, निर्देशक सुधीर मिश्रा के असिस्टेंट ने ठोका मुकदमा
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सिंगर एक्टर आयुष्मान खुराना आजकल काफी चर्चा में हैं। पिछले साल आई इनकी दो फिल्में 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' दोनों ही बढ़िया साबित हुई थीं, लेकिन इस बार चर्चा का कारण कुछ और ही है। आयुष्मान एक कानूनी पचड़े में फस गए हैं। यह सब उनकी आने वाली फिल्म 'बाला' को लेकर हो रहा है।
2 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जाने माने निर्देशक सुधीर मिश्रा के असिसटेंट डायरेक्टर कमल कांत चंद्रा ने आयुष्मान खुराना, फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन और डायरेक्टर अमर कौशिक पर उनकी फिल्म 'विग' की कहानी चुराने का आरोप लगाया है। जिसके चलते उन्होंने बीते शुक्रवार को मुंबई हाई कोर्ट में इन तीनों के ऊपर केस भी दर्ज करवा दिया है।
3 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : file photo
इनका कहना है कि, 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग के वक्त इनकी आयुष्मान से मुलाकात हुई थी। फिल्म में आयुष्मान के अलावा राजकुमार राव भी थे, जिन्हें कमल पहले से ही जानते थे। जिसके चलते वह जब राज से 'बरेली की बर्फी' के सेट पर मिलने गए, तब उनकी मुलाकात आयुष्मान से हुई। तब उन्होंने अपनी फिल्म की कहानी आयुष्मान से व्हाट्सएप पर साझा की थी, जो आयुष्मान को बेहद पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : file photo
इस सबके बाद आयुष्मान ने कमल को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन जब कमल वहां पहुंचे तो आयुष्मान नहीं आए। कमल कांत के निरंतर प्रयास करने के बाद भी उनका आयुष्मान से मिलना नहीं हो पाया। उनका मैनेजर हमेशा कहता था, कि सर बिजी हैं। जब उन्हें पता चला कि उन्हीं के विषय पर वह फिल्म बना रहे हैं, तब कमल ने आयुष्मान, दिनेश और अमर कौशिक तीनों को नोटिस भेजा, जिस पर तीनों का कोई सही जवाब नहीं आया। इसी के चलते कमल ने हाइकोर्ट में यह केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : file photo
इस बात पर दिनेश और आयुष्मान का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है और फिल्म 'स्त्री' से मशहूर हुए निर्देशक अमर कौशिक इन दिनों लखनऊ में रेकी करने गए हुए हैं। अमर ने जवाब देते हुए कहा कि, 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है, हम तो खुद चार-पांच महीने से इस कहानी को लिख रहे हैं। हो सकता है कि दोनों ही कहानी के किरदार मिलते झुलते हों। ना मैंने उनकी स्क्रिप्ट पढ़ी, ना उनसे कभी बात हुई और न ही मुलाकात। पहले दिन से ही इस कहानी को खुद लिख रहा हूं। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं पता, रही बात केस की तो वह सब प्रोड्यूसर्स का काम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।