बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की चचेरी बहन आलिया छिबा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर सुहाना ने अपनी बहन को खास अंदाज में विश किया है। सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो और फोटो शेयर किए हैं। इस वीडियो में जहां सुहाना खान अपनी बहन आलिया के साथ ग्लैमरस अंदाज में वीडियो बना रही हैं। इसके साथ ही दोनों बहनें क्लब में मस्ती कर रही हैं।
सुहाना खान ने बहन आलिया को इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ग्लैमरस तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे टू माय सिस्टर आलिया।' फोटो में आलिया और सुहाना मास्क पहने सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। वीडियो की बात करें तो एक बार फिर सुहाना क्रॉप टॉप और जींस में अपने कर्व फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
अक्सर सुहाना की इंस्टाग्राम पोस्ट में आलिया नजर आती रहती हैं। इससे पहता चलता है कि ये दोनों बहनें एक-दूसरे से काफी क्लोज हैं। इसके अलावा आलिया भी उनके साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साथ ही वह खान परिवार के साथ आईपीएल 2020 के दौरान दुबई में भी नजर आई थीं।
सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता की ही तरह जबरदस्त है। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जाती है। सुहाना के नाम से उनके कई फैनपेज बी बने हुए हैं जिनमें उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं। हाल ही में उनके एक फैनपेज ने उनकी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनका बोल्ड अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट कुछ समय पहले ही पब्लिक किया है। हालांकि उन्होंने इसका कमेंट सेक्शन सभी के लिए बंद रखा है। लेकिन सुहाना जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं उनके फैंस के बीच काफी बवाल मच जाता है।