फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: पापा की टीम को चीयर करने ग्राउंड पहुंची सुहाना खान, KKR जीती तो ऐसे दिया रिएक्शन

Mon, 09 Apr 2018 11:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
suhana khan spotted with his father shahrukh khan at ipl match
सुहाना खान

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रविवार का दिन बहुत अच्छा रहा । IPL मैच में शाहरुख खान की इस टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया । कोलकाता के इडेन गार्डन में हुए इस मैच के दौरान शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के साथ मौजूद थे । दोनों अपनी टीम को चीयर कर रहे थे ।

suhana khan spotted with his father shahrukh khan at ipl match
सुहाना खान

शाहरुख के अलावा श्रीदेवी के देवर संजय कपूर अपनी बेटी सनाया के साथ पहुंचे थे । मैच तो मजेदार था ही लेकिन यहां सुहाना खान सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहीं । सुहाना और शाहरुख दोनों ने ही अपनी टीम को चीयर करने के लिए सफेद रंग की टीशर्ट पहनी थी । शाहरुख ने KKR लोगो वाला रुमाल भी गले में लपेटा था ।
 



 

suhana khan spotted with his father shahrukh khan at ipl match
शाहरुख खान
52 साल के शाहरुख और सुहाना की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । टीम के जीतने के बाद सुहाना और शाहरुख बेहद खुश नजर आ रहे हैं । बता दें कि KKR शाहरुख के अलावा जूही चावला के पति जय मेहता की भी टीम है । वो टीम के कोओनर हैं ।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
suhana khan spotted with his father shahrukh khan at ipl match
सुहाना खान
शाहरुख अपनी टीम के हर मैच को एंज्वॉय करने ग्राउंड पर पहुंचते हैं ।तीनों बच्चों में से कोई एक शाहरुख के साथ जरूर आता है । इस बार सुहाना थीं । सुहाना इस समय मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं । इसके बाद वो हाइयर एजुकेशन के लिए विदेश जा सकती हैं ।
 

 
विज्ञापन
suhana khan spotted with his father shahrukh khan at ipl match
सुहाना खान
शाहरुख कई बार अपने इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि सुहाना भी एक्ट्रेस बनना चाहती है । अभी सुहाना 19 साल की हैं । फिलहाल शाहरुख आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में बिजी हैं । इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं । फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होगी । इससे पहले शाहरुख ‘जब हैरी मेट सेजल’ में नजर आए थे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed