फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस ने लता मंगेशकर के साथ गाया था गाना, पहली फिल्म से हिट होने के बाद अचानक हुई गायब

Fri, 16 Jul 2021 12:12 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
sulakshana pandit sang song with Lata Mangeshkar suddenly disappeared after being hit from first film
लता मंगेशकर-सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

सुलक्षणा पंडित 70 और 80 के दशक की जानी-मानी गायिका और हीरोइन थीं। अपने समय में एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित ने कई हिट फिल्में दीं। लेकिन अचानक वो फिल्मों से गायब हो गईं। सुलक्षणा का जन्म 12 जुलाई, 1954 में छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ था। वह एक म्यूजिक परिवार से आती हैं और उन्होंने छोटी सी उम्र में गाना शुरू कर दिया था। जितेन्द्र, राजेश खन्ना, ऋषि कपूर, राज बब्बर और संजीव कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुकीं सुलक्षणा की लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही है।



लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस के साथ-साथ सुलक्षणा एक शानदार गायिका भी हैं। साल 1975 में आई फिल्म 'संकल्प' के गाने 'तू ही सागर तू ही किनारा' के लिए सुलक्षणा को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। आखिरी बार उनकी आवाज सलमान खान-मनीषा कोइराला स्टारर खामोशी द म्यूजिकल में सुनाई द थी। 

sulakshana pandit sang song with Lata Mangeshkar suddenly disappeared after being hit from first film
सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

सुलक्षणा ने सबसे पहले लता मंगेशकर के साथ गाया था। यह गाना साल 1967 में आई फिल्म तकदीर के 'सात समंदर पार से, गुड़ियों से बाजार से' था। इसके बाद अभिनेत्री हेमंत कुमार, किशोर कुमार जैसे म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नामी दिग्गजों के साथ काम किया। उस समय लगभग हर नामी संगीतकार के निर्देशन में सुलक्षणा ने बड़े सिंगर के साथ डुएट गाए हैं। 

sulakshana pandit sang song with Lata Mangeshkar suddenly disappeared after being hit from first film
सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1975 में फिल्म 'उलझन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सुलक्षणा को उस दौर के सुपरस्टार अभिनेता संजीव कुमार से प्यार हो गया था। उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज किया, लेकिन उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। संजीव के शादी करने से मना करने बाद सुलक्षणा को गहरा सदमा लगा और वह डिप्रेशन का शिकार हो गईं। क्योंकि उस समय संजीव कुमार हेमा मालिनी को चाहते थे, लेकिन हेमा उनसे प्यार नहीं करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sulakshana pandit sang song with Lata Mangeshkar suddenly disappeared after being hit from first film
संजीव कुमार-सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

संजीव कुमार के ठुकराए जाने के बाद तो जैसे सुलक्षणा की जिंदगी ही उजड़ गई। उन्होंने फिल्में छोड़ दीं...बाहरी दुनिया से नाता तोड़ लिया और अपनी मां के साथ मुंबई में ही एक फ्लैट में रहने लगीं। लेकिन मां के साथ रहते हुए भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। धीरे-धीरे सुलक्षणा पंडित डिप्रेशन में चली गईं। संजीव कुमार के धोखे से सुलक्षणा इतना टूट गईं थीं कि उन्होंने खुद को मारने की कोशिश भी की थी। इसका खुलासा सुलक्षणा ने 1999 में दिए एक इंटरव्यू में किया था।

विज्ञापन
sulakshana pandit sang song with Lata Mangeshkar suddenly disappeared after being hit from first film
संजीव कुमार-सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा था, 'संजीव जी के चले जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई। मैंने लगभग खुद को खत्म ही कर लिया था लेकिन भगवान की मर्जी थी कि मैं बच गई और आज भी मैं अपनी जिंदगी जी रही हूं। हालांकि मैं अभी भी उस सदमे से उबरी नहीं हूं। मैंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है और पूरे दिन मैं सिर्फ अच्छी फिल्में देखती हूं, गाने सुनती हूं ताकि मैं जिंदगी और इस दुनिया का सामना कर पाऊं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed