फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरेखा सीकरी: 73 की उम्र में अभिनेत्री को मिला था पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड, रिश्तेदार रह चुके हैं नसीरुद्दीन शाह

Fri, 16 Jul 2021 11:03 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Surekha Sikri At age 73 actress got first Filmfare Award Naseeruddin Shah relative
सुरेखा सीकरी - फोटो : file photo

फिल्म और टेलीविजन में अपनी खास पहचान बना चुकीं सुरेखा सीकरी ने शुक्रवार यानी 16 जुलाई को 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है। बता दें कि 73 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। सुरेखा सीकरी को यह अवॉर्ड 'बधाई हो' (Badhaai Ho) फिल्म के लिए मिला है। इस फिल्म में सुरेखा ने दादी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में न केवल सुरेखा के डायलॉग जबरदस्त थे बल्कि उनकी एक्टिंग का भी कोई तोड़ नहीं था। सीकरी ने ‘तमस’, ‘मम्मो’, ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’, ‘ज़ुबेदा’, ‘बधाई हो’ जैसी फिल्में की हैं और धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाए उनके ‘दादी सा’ के किरदार को भी काफी लोक्रपियता मिली थी। तो चलिए आज हम आपको सुरेखा सीकरी के बारे में कुछ अनकही बातें बताते हैं।

Surekha Sikri At age 73 actress got first Filmfare Award Naseeruddin Shah relative
सुरेखा सीकरी - फोटो : twitter

सुरेखा सीकरी को टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में कुल 43 साल बिताए। इस लंबे सफर में सुरेखा सीकरी ने कॉमेडी से लेकर गंभीर हर किरदार में ऐसी ढली की वह सभी के लिए मिसाल बन गई। सुरेखा सीकरी थियेटर आर्टिस्ट भी थी। साल 1978 में सुरेखा ने राजनीतिक ड्रामे पर आधारित फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' (Kissa Kursi Ka) से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई सारी हिंदी और मलयालम फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल किए।

Surekha Sikri At age 73 actress got first Filmfare Award Naseeruddin Shah relative
सुरेखा सीकरी - फोटो : twitter

सुरेखा सीकरी को तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। साल 1988 में 'तमस' और 1995 में आई 'मम्मो' फिल्म के लिए भी उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल अपने नाम किया। इसके साथ ही 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) सीरियल के लिए 2008 में इंडियन टेली अवॉर्ड बेस्ट निगेटिव रोल जीता। इसी सीरियल के लिए सुरेखा साल 2011 में बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं 'संगीत नाटक अकादमी' की ओर से थियेटर में योगदान के लिए साल 1989 में भी अवॉर्ड जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surekha Sikri At age 73 actress got first Filmfare Award Naseeruddin Shah relative
सुरेखा सीकरी - फोटो : twitter

इसके अलावा साल 2019 में 'बधाई हो' (Badhaai Ho) फिल्म के लिए स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और फिल्मफेयर के साथ नेशनल अवार्ड भी अपने नाम किया। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि सुरेखा सीकरी की बहन मनारा सीकरी की शादी नसीरुद्दीन शाह से हुई थी। मनारा नसीरुद्दीन शाह की पहली पत्नी हैं। हालांकि मनारा से अलग होने के बाद नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने रत्ना पाठक से शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Surekha Sikri At age 73 actress got first Filmfare Award Naseeruddin Shah relative
सुरेखा सीकरी - फोटो : twitter

सुरेखा सीकरी कई फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में परिणति, नजर, लिटिल बुद्धा, नसीम, सरदारी बेगम और सरफरोश शामिल हैं। वहीं टीवी सीरियल की बात करें तो 'एक था राजा एक थी रानी', 'परदेस में है मेरा दिल', 'सात फेरे', 'बनेगी अपनी बात' और 'केसर' शामिल है। सीकरी आखिरी बार 2020 में ‘नेटफ्लिक्स’ की फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ में नजर आई थीं। उनके परिवार में उनका बेटा राहुल सीकरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed