{"_id":"60f0e74d32ea0b379d1e47e7","slug":"corona-ki-affect-please-kill-me-by-strangling-me-savita-bajaj-battling-financial-crisis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मार: 'प्लीज मेरा गला घोंटकर मुझे मार दें', तंगी से जूझ रहीं सविता बजाज मांग रही हैं मौत की भीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना की मार: 'प्लीज मेरा गला घोंटकर मुझे मार दें', तंगी से जूझ रहीं सविता बजाज मांग रही हैं मौत की भीख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सविता बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन ने कई लोगों से उनका काम छीन लिया है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मजूदरों से लेकर शोज में काम करने वाले कई एक्टर्स से उनकी रोजी-रोटी छिन गई है। हाल ही में एक्ट्रेस सविता बजाज ने भी ऐसा ही खुलासा किया था। शगुफ्ता अली, बाबा खान के बाद कई फिल्मों में काम कर चुकीं सीनियर एक्ट्रेस सविता बजाज (Savita Bajaj) भी पाई-पाई को मोहताज हो गई हैं। सविता बजाज कोरोना और फिर बीमारी के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। हाल ही में मदद की गुहार लगाते हुए सविता बजाज ने बताया कि उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है और अब उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
सविता बजाज की हालत ऐसी है कि एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर लेटीं अभिनेत्री ने कहा था कि मेरा गला घोंटकर मुझे मार दो। मुझे ऐसी जिंदगी नहीं जीनी है। इससे बेहतर ये है कि मैं मर जाऊं। मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है, जो मुझे संभाले।
2 of 5
सविता बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सविता बजाज को बिगड़ी सेहत और बीमारियों के चलते आए दिन अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। तीन महीने पहले सविता बजाज कोरोना की चपेट में भी आ गई थीं। तब उन्होंने 22 दिनों तक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। सविता बजाज को जब हाल ही सांस लेने में तकलीफ हुई तो दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
3 of 5
सविता बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
सविता बजाज ने बताया कि उनकी मदद के लिए राइटर्स एसोसिएशन और CINTAA (सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन) की तरफ से जो मदद मिल पा रही हैं, उसी से गुजारा चल रहा है। उन्होंने बताया कि राइटर्स एसोसिएशन से दो हजार और CINTAA की तरफ से पांच हजार रुपये की मदद मिलती है, जिससे वह गुजारा कर रही हैं लेकिन उम्र के साथ बढ़ती बीमारियों ने उनकी चिंता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सविता बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
'दुख की बात है कि मेरा ध्यान रखने वाला भी कोई नहीं है। 25 साल पहले मैंने फैसला किया था कि मैं अपने होमटाउन दिल्ली वापस लौट जाऊंगी। लेकिन मेरे परिवार में से कोई भी मुझे साथ नहीं रखना चाहता। मैंने बहुत कमाया। बहुत जरूरतमंदों की मदद की पर आज मुझे मदद की जरूरत है।'
विज्ञापन
5 of 5
सविता बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही सविता का कहना है कि 'इतने सालों तक काम करने के बाद भी मुंबई में मेरा अपना कोई घर नहीं है। मैं चाहती हूं कि कोई मेरे जैसे उन सीनियर एक्टरों के लिए ओल्ड एज होम बनाएं जो खुद पर निर्भर हैं। मैं मलाड में एक रूम किचन में रहती हूं और सात हजार किराया देती हूं। मैं पैसे नहीं मांगना चाहती पर अब मेरे लिए मैनेज करना बहुत मुश्किल हो रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।