फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office: एक ही रफ्तार में चल रही फाइटर की गाड़ी, हनुमान का बल कमाल, मैं अटल हूं का हुआ बंटाधार

Mon, 29 Jan 2024 11:06 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 29 Jan 2024 11:06 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनने की होड़ लगी हुई है। आइए इन दिनों सिनेमाघरों में लगी फिल्मों 'फाइटर', 'मैं अटल हूं', 'गुंटूर कारम' और 'हनुमान' का लेटेस्ट कारोबार जान लेते हैं। 

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Fighter Guntur Kaaram HanuMan Main Atal Hoon Latest Earning and Occupancy
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2024 की धमाकेदार शुरुआत हुई है। सिने प्रेमियों के लिए साउथ से लेकर बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में 'फाइटर', 'मैं अटल हूं', 'गुंटूर कारम' और 'हनुमान' फिल्म लगी हुई है। जहां कुछ फिल्मों को लेकर फैंस का क्रेज रिलीज के बाद भी नजर आया है, तो कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों को रिलीज के बाद निराशा हाथ लगी है। आइए इन हालिया रिलीज फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं- 

Sunday Box Office Collection Fighter Guntur Kaaram HanuMan Main Atal Hoon Latest Earning and Occupancy
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और वॉयकॉम18 स्टूडियोज-मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म 'फाइटर' की रिलीज को चार दिन पूरे हो गए हैं। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन इस फिल्म ने टिकट विंडो पर 22.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन इसने रफ्तार पकड़ी और 39.5 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, तीसरे दिन कलेक्शन घटकर 27.5 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, चौथे दिन इस फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह 'फाइटर' की चार दिन की कुल कमाई 118.00 करोड़ रुपये हो गई है। 

Sunday Box Office Collection Fighter Guntur Kaaram HanuMan Main Atal Hoon Latest Earning and Occupancy
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी और निरंजन रेड्डी द्वारा निर्मित फिल्म 'हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म की रिलीज के 17 दिन पूरे हो गए हैं। तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी शरतकुमार, विनय राय राज दीपक शेट्टी, वेन्नेला किशोर, सत्या और गेटअप श्रीनु जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों की ओर से खूब सराहा गया है। 'हनुमान' ने अपनी रिलीज के 16 दिन में 165.00 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने 17वें दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल 172.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Kartik Aaryan: हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे कार्तिक आर्यन, अभिनेता से मिलने पहुंचे फैंस ने तोड़ा बैरिकेड

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Fighter Guntur Kaaram HanuMan Main Atal Hoon Latest Earning and Occupancy
गुंटूर कारम - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुंटूर कारम' ने रिलीज से पहले दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचाया हुआ था। हालांकि, रिलीज के बाद यह फिल्म पर्दे पर कमाल दिखाने से चूकती नजर आई है। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 16 दिन में 122.06 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, इसने 17वें दिन 67 लाख रुपये की कमाई की। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन122.73 करोड़ रुपये है। 

Bigg Boss 17: वुमेन-बीटर के टैग पर छलका अभिषेक कुमार का दर्द, मुनव्वर की जीत पर दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Fighter Guntur Kaaram HanuMan Main Atal Hoon Latest Earning and Occupancy
मैं अटल हूं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रवि जाधव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ ने दर्शकों को निराश किया है। साथ ही निर्माता भी इसका कलेक्शन देखकर दुखी हो गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित यह फिल्म 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पंकज त्रिपाठी इसमें मुख्य भूमिका में हैं। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक कुल 8.20 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। 

Bigg Boss 17: बिग बॉस जीतने के बाद घर बसाने जा रहे मुनव्वर फारूकी? इस खास शख्स को समर्पित की ट्रॉफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed