फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरवालों के खिलाफ जाकर सुनिधि चौहान ने 18 की उम्र में की थी शादी, तलाक के बाद हो गई थीं बेघर

Mon, 13 Aug 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
sunidhi chauhan birthday special marriage life
सुनिधि चौहान और रवीना टंडन

माना जाता है आशा भोसले के बाद सुनिधि चौहान ही ऐसी गायिका हैं जिनकी आवाज में इतनी वैरायटी है। हर तरह के गाने में माहिर सुनिधि चौहान संगीत की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में जन्मीं सुनिधि ने महज 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। उनके बचपन का नाम निधि चौहान था। 

sunidhi chauhan birthday special marriage life
सुनिधि चौहान

गायन की कला सुनिधि चौहान को विरासत में मिली है। उनके पिता दुष्यंत कुमार चौहान भी गायक हैं। सुनिधि की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल से हुई है। बाद में उन्होंने दिल्ली के ग्रीनवे पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया। सुनिधि ने केवल 10वीं तक ही पढ़ाई की। 

sunidhi chauhan birthday special marriage life
तबस्सुम और साधना के साथ सुनिधि

बचपन में सुनिधि दिल्ली के मंदिरों और स्थानीय कार्यक्रमों में गाती थीं। छोटी उम्र में ही उन्होंने रियलिटी शोज में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। एक शो में एंकर तबस्सुम ने सुनिधि को सुना और उनके माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा। संगीतकार कल्याणजी उस वक्त 'लिटिल वंडर्स' नाम का एक म्यूजिकल ग्रुप चलाते थे जहां सुनिधि इसकी मुख्य गायिका बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunidhi chauhan birthday special marriage life
sunidhi chauhan

दूरदर्शन पर आने वाले शो 'मेरी आवाज सुनो' में सुनिधि चौहान ने हिस्सा लिया। सुनिधि ने यह कॉम्पिटिशन जीत लिया और यही से उनकी संगीत की यात्रा शुरू हो गईं। 13 साल की उम्र में फिल्म 'शस्त्र' में सुनिधि चौहान ने अपना पहला गाना 'लड़की दीवानी देखो' गाया था। 16 साल की उम्र में सुनिधि ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' का गाना 'रुकी-रुकी सी जिंदगी' गाया। यह गाना सुपरहिट रहा था। इसके लिए सुनिधि चौहान को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
sunidhi chauhan birthday special marriage life
sunidhi chauhan

निजी जिंदगी की बात करें तो सुनिधि चौहान की पहली शादी साल 2002 में 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से हुई थी। जो कि सुनिधि से 14 साल बड़े थे। सुनिधि ने यह शादी घरवालों के मर्जी के खिलाफ की थी। शादी के बाद सुनिधि के घरवालों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था हालांकि सुनिधि की शादी भी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और साल भर के अंदर ही तलाक हो गया था। तलाक के बाद सुनिधि चौहान के पास रहने के लिए घर नहीं था। संगीतकार अनु मलिक ने सुनिधि को अपने घर पर रहने के लिए जगह दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed