{"_id":"5b3a08434f1c1b644d8b9c58","slug":"suniel-shetty-shares-his-first-photoshoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फोटोशूट के दम पर सुनील शेट्टी को मिली थी लगातार दो फिल्में, फोटो शेयर कर किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फोटोशूट के दम पर सुनील शेट्टी को मिली थी लगातार दो फिल्में, फोटो शेयर कर किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के एक्टर्स की बात करें तो सुनील शेट्टी का नाम एक ऐसे एक्टर के तौर पर लिया जाता है जिन्होंने अपने फिजीक पर खास ध्यान दिया था। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं।
2 of 4
Suniel Shetty
बीते दिन सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह एक सूखे हुए पेड़ को पकड़े हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। यह फोटो काफी पुरानी है और इस तस्वीर को सुनील काम की तलाश के दौरान पोर्टफोलियो में इस्तेमाल किया करते थे।
3 of 4
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी के लिए ये फोटो इसलिए खास है क्योंकि इसी फोटोशूट के दम पर उन्हें फिल्में मिली थी। फोटो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, 'मेरा सबसे पहला फोटोशूट जिसकी वजह से मुझे मेरी पहली 2 फिल्में मिली थीं। बता दें सुनील शेट्टी ने पहली फिल्म थी वक्त हमारा है। इस फिल्म को साजिद नादियावाला ने बनाया था।
सुनील शेट्टी लगभग 110 फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुनील आजकल बड़े परदे पर कम दिखाई देते हैं लेकिन उनकी बेटी फिल्मों में एक्टिव हैं। सुनील एक अभिनेता के साथ-साथ एक कामयाब बिजनेसमैन हैं, जिसके कारण सुनील को भारत का दूसरा अंबानी भी कहा जाता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।