कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सेलेब्स इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन पर हैं। फिल्मों की शूटिंग और बिजनेस में बिजी रहने वाले सुनील शेट्टी भी इस दौरान अपने परिवार के साथ वक्त बिता कर रहे हैं। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी पत्नी माना शेट्टी नजर आ रही हैं।
सुनील शेट्टी की चोटी बनाती नजर आईं उनकी पत्नी, 38 साल पहले कुछ इस तरह हुई पहली मुलाकात और रचाई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में सुनील की पत्नी माना शेट्टी ने उनकी चोटी बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हेयर...आ...फेरी।' सुनाल शेट्टी का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें सुनील शेट्टी अपनी पत्नी के साथ कम ही नजर आते हैं। ऐसे में उनका ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।
A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on
सुनील शेट्टी ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही माना से शादी कर ली थी। उनकी शादी का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। जैसा की आप जानते हैं सुनील शेट्टी एक्टिंग से पहले से बिजनेस संभालते थे। एक पार्टी के दौरान उन्हें एक लड़की पसंद आई। नाम था माना। ये लड़की सुनील के दिलों दिमाग में ऐसे छा गई कि दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचा ली। 25 की उम्र में करियर शुरू करने वाले सुनील की पहली फिल्म 'बलवान' थी। इस फिल्म में उन्होंने दिव्या भारती के साथ काम किया था।
हिंदी के अलावा सुनील ने मलयालम, तमिल और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है। सुनील फिल्मों में एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते हैं। साल 2001 में आई फिल्म 'धड़कन' के लिए सुनील को बेस्ट विलेन का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। एक दशक तक बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद सुनील का करियर नीचे जाने लगा। उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं तो मेकर्स ने उन्हें मल्टी स्टारर फिल्मों में कास्ट करना शुरू कर दिया।