फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद दिवस 2020: बॉलीवुड ने भी किया है शहीद भगत सिंह की शहादत को सलाम, इन फिल्मों को देख बढ़ जाएगा देशभक्ति का जोश और जुनून

Mon, 23 Mar 2020 04:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 23 Mar 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Diwas The Legend Of Bhagat Singh Shaheed E Azam Bollywood Film Based on Shaheed Bhagat singh Rajguru Sukhdev
भगत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्में - फोटो : Social Media

23 मार्च 1931 को अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भगत सिंग, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दी गई थी। उसी दिन से ये तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई थी। इस दिन को देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इसके बाद से ही हर साल इस दिन को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में मनाया जाता है। इस दिन को हर कोई खास अंदाज में मनाता है। छोटी सी उम्र में शहीद हुए इन जवानों को बॉलीवुड ने भी समय-समय पर शहादत दी है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के जज्बे को सलाम किया गया है। इन फिल्मों को देखकर आपके अंदर भी देशभक्ति का जज्बा जाग जाएगा। ऐसी ही फिल्मों के बारे में इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं।

Shaheed Diwas The Legend Of Bhagat Singh Shaheed E Azam Bollywood Film Based on Shaheed Bhagat singh Rajguru Sukhdev
shaheed

शहीद
फिल्म 'शहीद' साल 1965 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म शहीद भगत सिंह पर आधारित फिल्म में फिल्म में अभिनेता मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। ए. राम शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मनोज कुमार के अलावा इस फिल्म में कामिनी कौशल, प्राण, निरुपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, मदन पुरी जैसे बड़े कलाकार भी मुख्य रोल में थे। इस फिल्म ने फिल्म को 13वां नेशनल फिल्म अवार्ड जीता था।

Shaheed Diwas The Legend Of Bhagat Singh Shaheed E Azam Bollywood Film Based on Shaheed Bhagat singh Rajguru Sukhdev
23 march 1931 shaheed - फोटो : Social Media

23 मार्च 1931: शहीद
साल 2002 में आई फिल्म '23 मार्च 1931: शहीद' भगत सिंह की शहादत को सलाम करती है। इस फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल ने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। तो वहीं अभिनेता सनी देओल ने चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन गुड्डू धनोआ ने किया था। इस फिल्म को देखकर आप भगत सिंह के जीवन के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheed Diwas The Legend Of Bhagat Singh Shaheed E Azam Bollywood Film Based on Shaheed Bhagat singh Rajguru Sukhdev
The Legend of Bhagat Singh - फोटो : amar ujala mumbai

द लिजेंड ऑफ भगत सिंह
'द लिजेंड ऑफ भगत सिंह' नाम से ही जाहिर होता  है कि फिल्म भगत सिंह को ट्रिब्यूट देने के मकसद से बनाई गई थी। हालांकि ये फिल्म भी साल 2002 में ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन भगत सिंह के किरदार में थे। अजय के अलावा फिल्म में सुशांत सिंह, डी संतोष और अखिलेंद्र मिश्रा भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था।

विज्ञापन
Shaheed Diwas The Legend Of Bhagat Singh Shaheed E Azam Bollywood Film Based on Shaheed Bhagat singh Rajguru Sukhdev
shaheed e azam - फोटो : social media

शहीद-ए-आजम
साल 2002 में ही सोनू सूद स्टारर फिल्म शहीद-ए-आजम रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भगत सिंह के किरदार को काफी करीब से दिखाया गया था। फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था तो वहीं मानव विज ने सुखदेव और देव गिल ने गुरुदेव का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म को लेकर कुछ विवाद हो गया था जिसके चलते पंजाब सरकार ने बैन लगाने की मांग की थी। तो वहीं पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने फिल्म के प्रोड्यूसर को नोटिस भी जारी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed