फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से ऑफिस का काम करने वाले लोगों का सुनील ग्रोवर ने बयां किया दर्द, बॉस के आगे बहाए 'आंसू'

Fri, 05 Jun 2020 01:25 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 05 Jun 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
sunil grover shared a funny video for employees who working as work from home during lockdown
सुनील ग्रोवर, - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने बहुत से लोगों की दिनचर्या को बदल दिया है। वहीं कई कंपनियों ने इस लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करना) कल्चर को अपनाया है। जिसके चलते लोगों को घर से ही काम करना पड़ा है, लेकिन इस कल्चर को अपनाने पर बहुत से लोगों को काफी चुनौतियों का भी समाना करना पड़ा रहा है। इन लोगों की चुनौतियों और मुश्किलों को अभिनेता सुनील ग्रोवर ने बेहद खास अंदाज में बयां किया है। 

sunil grover shared a funny video for employees who working as work from home during lockdown
सुनील ग्रोवर, - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस मजेदार वीडियो में वह वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों के दर्द को बयां करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सुनील ग्रोवर वर्क फ्रॉम होम करते हुए नजर आ रहे हैं। वह इस दौरान वीडियो कॉल के जरिए अपने बॉस के साथ मीटिंग कर रहे होते हैं।

sunil grover shared a funny video for employees who working as work from home during lockdown
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि बॉस की बात सुनकर सुनील ग्रोवर रोने लगते हैं। इसके बाद उनका बॉस उनसे पूछता है कि क्या हुआ और सुनील बॉस की तारीफ में कहते हैं कि वह उनसे काफी प्रेरणा ले रहे हैं। ट्विस्ट भरे इस वीडियो में आगे दिखाया गया है कि सुनील ग्रोवर बॉस से प्रभावित होकर नहीं बल्कि मीटिंग के दौरान बॉस से छुपाकर प्याज काट रहे होते हैं इसलिए रो रहे हैं। उनकी आंख में आंसू प्याज की वजह से आते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The situation for people who are working from home.

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil grover shared a funny video for employees who working as work from home during lockdown
सुनील ग्रोवर, - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस वीडियो को साझा करते हुए सुनील ग्रोवर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह उन लोगों की स्थिति है जो इस समय वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं'। सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले सुनील ग्रोवर अपनी थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने की वजह से सुर्खियों में थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thanks Pawan Nagpal. You were so kind to click this picture when I had just started this journey of pursuing a career in acting. ❤️. Grateful to you. 🙏🤗

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

विज्ञापन
sunil grover shared a funny video for employees who working as work from home during lockdown
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील ग्रोवर इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'शुक्रिया पवन नागपाल। आप बहुत दयालु थे, ये तस्वीर आपने तब खींची थी जब मैं अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की शुरुआत करने वाला था। आपका आभारी रहूंगा।' गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर की यह थोब्रैक तस्वीर उस समय की है जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। उस वक्त उन्होंने यह फोटोशूट कराया था। 

पढ़ें: भाई वाजिद के लिए फिर भावुक हुए साजिद खान, तस्वीर साझा कर लिखा- 'तुम पापा के पास...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed