बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जहां अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। वहीं मीडिया में इस तरह की खबरें भी हैं कि वह क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को बहुत बार साथ देखा गया है, जिसके बाद ऐसी खबरें सामने आईं। ऐसे में अथिया शेट्टी ने पहली बार केएल राहुल के साथ अपने संबंधों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
केएल राहुल से डेटिंग की खबरों पर सुनील शेट्टी की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, 'मैं इसपर कभी...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया में उनसे केएल राहुल को लेकर सवाल किए गए। अथिया ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से साफ मना कर दिया। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अथिया शेट्टी ने कहा है कि मुझे ऐसी लिंकअप की खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता ।
अथिया शेट्टी ने आगे कहा- 'मैं पूरी तरह से तैयार हूं। आप मुझसे जो पूछेंगे मैं उसका कोई जवाब नहीं दूंगी, लेकिन मैं ये भी समझती हूं कि सवाल पूछना आपका काम है। मुझे हमेशा से ये लगता है कि हम रोजाना अपनी जिंदगी का बहुत कुछ दुनिया को देेते हैं और ये इंसान का निजी मामला होता है। फिर चाहे वो दोस्त हों, रिश्तेदार या फिर परिवार। मैं इन सभी को हमेशा बचाकर रखना चाहती हूं, इसलिए मैं कभी इस बारे में बात नहीं करूंगी।'
गौरतलब है कि अथिया का नाम लंबे समय से क्रिकेट केएल राहुल के साथ जुड़ता रहा है। अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में राहुल और अथिया नजर आईं। तस्वीर में जहां राहुल अथिया की तरफ देख रहे हैं तो वहीं अथिया मुस्कुरा रही हैं। केएल राहुल के इस पोस्ट के बाद फिर से दोनों का नाम साथ में जोड़ा गया। अथिया और केएल राहुल साथ में डिनर और घूमने भी जाते रहे हैं।
हालांकि अभी तक दोनों ने अफेयर की खबरों से हमेशा इंकार ही किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल की शुरुआत से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया ने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उनके अपोजिट सूरज पंचोली ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही जिसके दो साल बाद उन्होंने मुबारकां की। इस फिल्म का भी कोई फायदा अथिया को नहीं मिला।
पढ़ें: क्या सच में इस क्रिकेटर को डेट कर रहीं सुनील शेट्टी की बेटी? ताजा तस्वीर से फैली खबरें