{"_id":"5ce64b73bdec2207657b9fb6","slug":"sunny-deol-candidate-of-gurdaspur-loksabha-election-know-about-his-wife-pooja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल ने सालों तक पत्नी पूजा को विदेश में छिपाकर रखा, इस एक्ट्रेस ने खोल दी थी सारी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल ने सालों तक पत्नी पूजा को विदेश में छिपाकर रखा, इस एक्ट्रेस ने खोल दी थी सारी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 23 May 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
sunny deol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 के रुझान आते ही नतीजों की तस्वीर भी साफ होती जा रही है। सनी देओल की बात करें तो उन्होंने गुरदारसपुर से चुनाव लड़ा और वो 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 2017 के उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुनील जाखर को जीत हासिल हुई थी । अब बीजेपी ने ये सीट हासिल करने के लिए सनी देओल को मैदान में उतारा ।
2 of 13
Sunny And Pooja Deol
अपनी जीत को देखते हुए सनी देओल का बयान भी आ गया है । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मोदी जी जीत रहे हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी जीत हो रही है । अब बस मेरा एक ही उद्देश्य है कि मुझे जो जीत मिली है, उसके बदले में काम करूं ।'
3 of 13
सनी देओल
सनी देओल की चर्चा हो रही है तो आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं। सनी देओल ने बॉलीवुड में आने से पहले ही पूजा से इंग्लैंड में शादी कर ली थी। सनी ने सालों तक लोगों से अपनी शादी छिपाकर रखी। इसके पीछे एक खास वजह थी । पूजा हमेशा लाइम लाइट से दूर रहती हैं । शायद ही किसी ने पूजा को मीडिया के सामने आते देखा हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
sunny deol
सनी ने गुपचुप तरीके से विदेश में शादी की थी । सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी। इस मूवी में उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और फिल्म हिट साबित हुई । 'बेताब' की शूटिंग के दौरान अमृता हैंडसम और गुड लुकिंग सनी की ओर आकर्षित होने लगी थीं। ऑन स्क्रीन तो दोनों की जोड़ी जम ही गई थी, ऑफ स्क्रीन भी वे मिलने-जुलने लगे।
विज्ञापन
5 of 13
sunny deol
फिल्म में दोनों का एक स्मूच सीन भी था। साथ ही कुछ इंटीमेट सीन भी शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट और हॉट सीन देना बड़ी बात थी। जो सनी और अमृता ने पूरी बोल्डनेस के साथ दिए थे। दोनों का रील लाइफ रोमांस रियल लाइफ रोमांस बन गया। अमृता सनी को बेइंतहा चाहने लगी थीं। वो पूरी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना चाहती थीं। लेकिन सनी इस बात के लिए तैयार नहीं थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।