फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

400 फीट ऊपर से बेटे को गिरता देख सनी देओल की हुई थी ऐसी हालत, इंटरव्यू में किया खुलासा

Fri, 02 Aug 2019 11:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 02 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
sunny deol was nervous when son karan deols falls 400 feet in stunt scene
Sunny Deol with Son Karan

देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी अब बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार है। सनी देओल अपने बेटे करण देओल को 'पल पल दिल के पास' फिल्म से लॉन्च करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वो खुद कर रहे हैं। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने बताया कि एक सीन में 400 फीट की ऊंचाई से अपने बेटे को गिरता देख उनकी हालात कैसी हो गई थी।

sunny deol was nervous when son karan deols falls 400 feet in stunt scene
karan deol

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया कि जब उन्होंने बेटे करण को स्टंट परफॉर्म करते हुए देख वह घबरा गए थे। सनी ने करण को फिल्म में एक मुश्किल स्टंट सीन करने के लिए कहा था। लेकिन जब करण 400 फीट की ऊंचाई से गिरे थे तो सनी देओल इतना नर्वस हो गए कि उस सीन को रिकॉर्ड तक करना भूल गए थे।

sunny deol was nervous when son karan deols falls 400 feet in stunt scene
सन्नी देओल - फोटो : PTI

सनी देओल ने कहा कि निर्देशन करना वाकई एक तनाव भरा काम है और खासकर अगर यह आपके बेटे का डेब्यू है तो चीजें और मुश्किल हो जाती हैं। सनी ने बताया कहा कि मैं अपनी जनरेशन में पहला हूं जिसे लॉन्च किया गया था। अब मुझे समझ में आ रहा है कि बेताब के दौरान मेरे पिता धर्मेंद्र किन चीजों से गुजरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol was nervous when son karan deols falls 400 feet in stunt scene
सन्नी देओल - फोटो : PTI

बीते दिनों सनी देओल की वजह से ही कुवैत में फंसी पंजाब की एक महिला भारत लौट सकी। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक पंजाब की रहने वालीं वीना किसी वजह से कुवैत में फंस गई थी। ऐसे में महिला के परिजनों ने सनी देओल से उनकी मदद करते हुए उन्हें वापस भारत लाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
sunny deol was nervous when son karan deols falls 400 feet in stunt scene
sunny deol - फोटो : social media

सनी देओल ने भी इस मामले में फुर्ती दिखाते हुए भारतीय एम्बेसी के सहयोग से उस महिला को कुवैत में ढूंढ निकाला। जिसके बाद वह महिला वापस भारत आ गई। सनी देओल की मदद से वीना के परिवार वाले बेहद खुश हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed