{"_id":"5af7e6e54f1c1bd7408b4d7a","slug":"sunny-leone-birthday-someone-threatened-sunny-leone-when-daniel-weber-was-not-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धमकी देने के बाद रात को सनी लियोनी के घर पहुंचे शख्स ने किया कुछ ऐसा, बदलना पड़ा था घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धमकी देने के बाद रात को सनी लियोनी के घर पहुंचे शख्स ने किया कुछ ऐसा, बदलना पड़ा था घर
Sun, 13 May 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज अपना 37वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर हम उससे जुड़े और उनकी ओर के किए गए बड़े खुलासे के बारे में बता रहे हैं। सनी अक्सर अपने इंटरव्यू में निजी जिंदगी से जुड़े अहम खुलासे करती रहती हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी का एक किस्सा सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ गया था।
2 of 4
सनी 'आकांक्षा अगेन्स्ट हैरासमेंट' नाम के एक एनजीओ से जुड़ी हैं। यह एनजीओ साइबर क्राइम से जुड़े मुद्दों पर काम करती हैं। इसी के एक इवेंट में शामिल होने के दौरान सनी ने बताया, 'एक शख्स ने मुझे सोशल मीडिया पर धमकी दी कि वह मेरे घर आकर नुकसान पहुंचाएगा। उस समय सनी के पति डेनियल भी देश से बाहर थे।'
3 of 4
सनी ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर फैन भी हैं तो हेटर भी। धमकी देने के बाद वह शख्स मेरे घर के बाहर आ गया और दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगा। मुझे बहुत डर लग रहा था। मैं घर पर अकेली थी। मैं हाथ में चाकू लिए दरवाजे के पास खड़ी रही। इस घटना ने मुझे बुरी तरह डरा दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sunny leone and
सनी बताती हैं कि इस घटना के बाद उन्होंने वह घर बदल दिया। सनी का कहना है कि लोग थोड़ी देर की पॉपुलैरिटी के लिए इस तरह की हरकत कर देते हैं। लेकिन ये खतरनाक है। हमें ऐसी चीजों के लिए जागरूक होना जरूरी है। कुछ लड़के-लड़कियां सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी हरकतों से परेशान होकर सुसाइड तक कर लेते हैं। सनी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग उनके साथ हैं। वो अब मजबूत बन गई हैं। हमें ऐसे मामलों में दूसरों की मदद करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।