फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Photo: सनी लियोनी का दिखा हॉट अंदाज, मालदीव्स में परिवार संग बिता रही हैं छुट्टियां

Wed, 01 Sep 2021 12:48 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 01 Sep 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
sunny leone enjoying family vacation in Maldives actress looks gorgeous in bikini
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सनी लियोनी इन दिनों मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं, जहां उनके संग उनका परिवार भी है। सनी लगातार सोशल मीडिया पर अपने वैकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी काफी सक्रिय हैं। वह अपने प्रशंसकों से जुडने का कोई भी मौका नहीं गंवाती हैं। इन दिनों सनी लियोनी मालदीव्स में अपनी छुट्टियों का कितना आनंद ले रही हैं इसका अंदाजा आप उनके द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए फोटोज से ही लगा सकते हैं।



सनी का दिखा हॉट अवतार

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सनी लियोनी ब्लू बिकनी में नजर आ रही हैं और वो समुद्र तट के पास खड़ी होकर पोज कर रही हैं। इसके अलावा सनी ने एक और तस्वीर साझा की है जिसमें वह शैंपेन की बोतल खोलते हुए अपनी जिंदगी का जश्न मना रही हैं। अपनी ग्लैमरस तस्वीर के अलावा अपने वैकेशन की कई वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

sunny leone enjoying family vacation in Maldives actress looks gorgeous in bikini
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

अपने कैप्शन में कही ये बात

सनी लियोनी की ये तस्वीरें देखकर साफ जाहिर है कि वो अपने इस समय को खूब एंजॉय कर रही हैं। अपनी तस्वीर के कैप्शन में सनी ने लिखा, ‘स्वर्ग में आपका स्वागत है। कोई रिफ-रफ को अनुमति नहीं है, मेरे अलावा। पार्टी करने और जीवन का जश्न मनाने का समय.’ इसके अलावा सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी भी पोस्ट की जिसे देखकर ये साफ जाहिर है कि वो अपने परिवार के साथ हर पल का आनंद ले रही हैं।

sunny leone enjoying family vacation in Maldives actress looks gorgeous in bikini
सनी लियोनी - फोटो : Insatagram- @sunnyleone

फनी वीडियो किया था साझा

सनी लियोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार फनी वीडियो साझा किया था। उनके इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए थे। सनी का ये वीडियो काफी मजेदार था। इस वीडिय में सनी जमीन पर लेटकर रोल कर रही थीं जब किसी ने उनसे पूछा कि ये क्या हो रहा है तो सनी ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘मैं प्रोडक्शन वालों के पैसे बचा रही हूं। कुछ देर बाद सनी जमीन से उठकर अपने कपड़े झाड़ने लगती हैं’। कुछ देर बाद सनी जमीन से उठकर अपने कपड़े झाड़ने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny leone enjoying family vacation in Maldives actress looks gorgeous in bikini
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunny leone

बिग बॉस के घर में पहुंची थीं सनी लियोनी

हाल ही में सनी लियोनी बिग बॉस के घर पहुंची थीं, जहां सनी ने घर के अंदर जाकर दिव्या की सभी के सामने तारीफ की। दिव्या अग्रवाल को सनी ने कहा, ‘मुझे तुम पर गर्व है और उनके परिवार वाले भी उन पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं’। सनी ने दिव्या को ये भी कहा कि सनी का परिवार भी बिग बॉस देख रहा है और उन्हें दिव्या का गेम बहुत पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
sunny leone enjoying family vacation in Maldives actress looks gorgeous in bikini
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunny leone

ये हैं आगामी फिल्में

आगामी फिल्मों की बात करें तो , सनी लियोनी ने हाल ही में अपनी बहुभाषी फिल्म ‘शीरो’) की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म को मलयालम, तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को श्रीजीत विजयन द्वारा निर्देशित किया गया है। इसके अलावा सनी लियोन क्रिकेटर-अभिनेता श्रीसंत की साथ फिल्म में लीड रोल भी निभाएंगी। ‘पट्टा’ नाम की इस फिल्म का निर्देशन और पटकथा आर राधाकृष्णन करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed