फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Padma Lakshmi: 28 साल में पद्मा लक्ष्मी ने की थी सलमान रुश्दी संग शादी, 'सेक्स' की वजह से टूट गया रिश्ता

Wed, 01 Sep 2021 11:52 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 01 Sep 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Padma Lakshmi Birthday Special: lesser Known Facts ABout host and model padma laxmi
पद्मा लक्ष्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

पद्मा लक्ष्मी राइटर, एक्टर, मॉडल, टीवी होस्ट, प्रोडूसर और मास्टर शेफ हैं। आज उनका जन्मदिन है। पद्मा लक्ष्मी का जन्म 1 सितंबर 1970 को चेन्नई के अयंगर ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पद्मा के माता-पिता जब अलग हुए तब वो केवल एक साल की थीं। जिसके बाद उनका बचपन न्यूयॉर्क में बीता। पति से अलगाव के बाद पद्मा की मां न्यूयॉर्क में ही बस गई थीं। पद्मा लक्ष्मी आज के दौर की उन कामयाब महिलाओं में शुमार हैं, जिनसे हर भारतीय महिला प्रेरणा ले सकती है। पद्मा लक्ष्मी करीब पांच भाषाओं की जानकार हैं। पद्मा लक्ष्मी इंग्लिश, हिंदी, तमिल, स्पेनिश और इतालवी भाषा आसानी से बोल लेती हैं।



18 साल में शुरू की मॉडलिंग
पद्मा ने मॉडलिंग की शुरुआत 18 साल की उम्र से कर दी थी। छुट्टी के दौरान पद्मा स्पेन के मैड्रिड शहर के एक कैफे में बैठी थीं। तभी एक मॉडलिंग एजेंट की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अप्रोच किया। बस फिर क्या था पद्मा लक्ष्मी ने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई।
 

Padma Lakshmi Birthday Special: lesser Known Facts ABout host and model padma laxmi
पद्मा लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मा ने साल 2003 में फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कटरीना कैफ की भी यह डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे। इसमें वह शीला बार्डेज का किरदार निभा रही थीं जो कि एक सुपर मॉडल होती है और जिस पर हीरे चुराने का आरोप लगता है।

Padma Lakshmi Birthday Special: lesser Known Facts ABout host and model padma laxmi
पद्मा लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मा लक्ष्मी ने मशहूर उपन्यासकार सलमान रुश्दी से साल 2004 में न्यूयॉर्क में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 1999 में हुई थी। शादी के वक्त सलमान रुश्दी 51 साल के थे और अपनी तीसरी पत्नी के साथ तलाक लिया था जबकि लक्ष्मी उस वक्त केवल 28 साल की थीं। सलमान रुश्दी और पद्मा की ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। तलाक के बाद पद्मा की ऑटोबायोग्राफी प्रकाशइत हुई। इसमें उन्होंने अपने शादी टूटने की वजह भी बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Padma Lakshmi Birthday Special: lesser Known Facts ABout host and model padma laxmi
पद्मा लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

तलाक के बाद लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मैंने उनके साथ रहने की बेहद कोशिश की लेकिन सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। सलमान के साथ फिजिकल रिलेशनशिप बेहद दर्दनाक रहा। जब मैं उन्हें मना करती तो कहते कितनी आसानी से तुम बहाना बना लेती हो। इस दर्द की वजह से मेरे शरीर में अंदरूनी बीमारी हो गई। जिसके कारण मुझे 5 घंटे की सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था।' आपको बता दें, लक्ष्मी को एन्डोमीट्रीओसिस नाम की बीमारी थी। जिसमें गर्भाशय वाले हिस्से में भयानक दर्द होता है और सेक्स करना असंभव हो जाता है।

विज्ञापन
Padma Lakshmi Birthday Special: lesser Known Facts ABout host and model padma laxmi
पद्मा लक्ष्मी

इसके बाद पद्मा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं और टेड फोर्ट्समन के प्यार में पड़ीं। पर उनके साथ ऐडम डेल को डेट करने लगीं और उनके बच्चे की मां बन गईं। टेड ने कहा, वो उसे अपनी बच्ची की तरह पालना चाहते हैं। और ऐडम को इस बारे में कुछ भी न बताया जाए। 71 साल की उम्र में साल 2011 में टेड का निधन हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed