फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: 62 की उम्र में ग्लैमरस लुक में नजर आईं नीना गुप्ता, इस सुपरहिट गाने पर झूमती दिखीं

Wed, 01 Sep 2021 11:09 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 01 Sep 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
neena gupta looks super gorgeous in black top and denim shorts said aaj fir jeene ki tamanna hai
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

नीना गुप्ता की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी दोनों संघर्षों से भरी रही है। लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। बधाई हो की सफलता ने नीना गुप्ता को बॉलीवुड में एक नई और अलग पहचान दी। नीना गुप्ता आज हर निर्देशक निर्माता की लिस्ट में हैं। नीना गुप्ता अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी खासा चर्चा में बनी रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई ग्लैमरस लुक की तस्वीरें साझा कर अपने प्रशंसकों को पूरी तरह से हैरान कर देती हैं। प्रशंसक भी उनके इस अलग अंदाज को खूब पसंद करते हैं।



ग्लैमरस लुक में दिखीं नीना गुप्ता

62 साल की नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर प्रशंसकों के साथ अपने नए-नए लुक की तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत वीडियो साझा की है। उनकी ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस वीडियों में नीना गुप्ता का सिर्फ एक अलग अंदाज नहीं बल्कि ग्लैमर लुक भी देखने को मिल रहा है। वीडियो में नीना गुप्ता को पहचान पाना हर किसी के लिए वाकई मुश्किल है।

neena gupta looks super gorgeous in black top and denim shorts said aaj fir jeene ki tamanna hai
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

नीना गुप्ता को हुई फिर जीने की तमन्ना

नीना गुप्ता इस वीडियो में ब्लैक टॉप और और डेनिम शॉर्ट्स में एकदम ग्लैमर अंदाज में नजर आ रहो हैं। इसके साथ ही उन्होंने शोल्डर बैग लिया है। शॉर्ट हेयर में नीना गुप्ता का ये नया लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वीडियो में नीना गुप्ता पुराने गाने आज फिर जीने की तमन्ना है पर झूमती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए नीना गुप्ता ने लिखा, ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’।

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

neena gupta looks super gorgeous in black top and denim shorts said aaj fir jeene ki tamanna hai
नीना गुप्ता - फोटो : instagram

प्रशंसकों का मिल रहा है प्यार

नीना गुप्ता की इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे आपके जीने का तरीका बहुत पसंद है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत हो’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप हमेशा की तरह शानदार और खूबसूरत लग रही हैं। आपका बड़ा प्रशंसक हूं, हम सबको अपनी जिंदगी पूरी तरह से जीनी चाहिए’। इसके अलावा नीना गुप्ता की फोटो पर कई सितारों ने भी जमकर कमेन्ट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
neena gupta looks super gorgeous in black top and denim shorts said aaj fir jeene ki tamanna hai
नीना गुप्ता - फोटो : instagram

अपनी आत्मकथा को लेकर चर्चा में आई थीं नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने कुछ महीने पहले ही करीना कपूर खान के शो पर ऑनलाइन अपनी आत्मकथा ‘सच कहूं तो’ को लॉंच किया था। अपनी किताब में नीना गुप्ता ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हुए कई खुलासे किए थे। जिसमें उन्होंने अपनी शादी अपनी बेटी मसाबा की परवरिश और अपनी जिंदगी की बड़ी गलतियों के बारे में बताया था। अपनी किताब को लॉंच करते हुए नीना गुप्ता ने कहा था कि अगर मेरी गलतियों से कोई एक भी सीख लेता है तो मैं समझ लूंगी मेरी कहानी सफल हो गई।

विज्ञापन
neena gupta looks super gorgeous in black top and denim shorts said aaj fir jeene ki tamanna hai
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta

ये हैं आगामी फिल्में

नीना गुप्ता ने साल 2018 में अपनी फिल्म बधाई हो से बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के बाद उनके पास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई। फिल्म में उन्होंने आयुष्मान खुराना की मां की भूमिका निभाई। फिलहाल नीना गुप्ता अमिताभ बच्चन के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘गुडबॉय’ को लेकर काफी उत्साहित हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed