भारतीय-कनाडाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन 13 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में आने से पहले सनी लियोन एक पोर्न स्टार थीं। भारत में वो सबसे पहले रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 5 में दिखी थीं हालांकि इससे पहले सनी अमेरीका के कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी थीं।
VIDEO: सनी लियोन ने इस गाने पर किया था पहला पोल डांस, अब तक देख चुके हैं करोड़ों आपने देखा क्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ये भी खबरें आई थीं कि सनी शायद बिग बॉस में हिस्सा ना लें लेकिन शो के मेकर्स सनी को शो में लाने में कामयाब रहे। बिग बॉस में आने के बाद सनी लियोन ने घर-घर में पहचान बना ली और उन्हें इस शो के जरिए ही ज्यादातर दर्शकों ने देखा। इस शो के बाद ही सनी ने फिल्मों में एंट्री की।
सनी ने अपनी पहली ही फिल्म से धमाल मचा दिया लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका पहला डांस वीडियो कौन सा था। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वह कौन सा गाना है जिस पर सनी ने डांस किया था। अपने पहले ही डांस वीडियो से सनी ने ये जाहिर कर दिया था कि आने वाले समय में वह बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री करने वाली हैं।
दरअसल, बिग बॉस के एक एपिसोड में सनी लियोन ने पोल डांस किया था। 'ये मेरा दीवानापन है' के रीमिक्स वर्जन पर बिग बॉस के घरवालों के सामने सनी डांस करते हुए दिखाई दी थीं। सनी की ये परफॉर्मेंस देख घर में मौजूद लड़के उन पर मर मिटे थे। उनके इस डांस वीडियो वाले एपिसोड की टीआरपी भी उन दिनों टॉप तक गई थी।
बिग बॉस 5 के एक एपिसोड में फिल्म मेकर महेश भट्ट पहुंचे थे उन्होंने सनी को फिल्म में लेने का वादा किया। बाद में 'जिस्म 2' के साथ सनी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म की निर्देशक पूजा भट्ट थीं। 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 35 करोड़ का बिजनेस किया था।