{"_id":"630dc3375e20a27b496a4bef","slug":"sunny-leone-new-song-naach-baby-is-ready-to-launch-with-remo-d-souza-actress-shares-poster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Leone: सनी लियोनी लेकर आ रही हैं धमाकेदार गाना, रेमो डिसूजा के साथ थिरकती आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Leone: सनी लियोनी लेकर आ रही हैं धमाकेदार गाना, रेमो डिसूजा के साथ थिरकती आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:34 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
सनी लियोनी-रेमो डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर अभिनेत्री सनी लियोनी एक धमाकेदार गाना पेश करने जा रही हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। सनी लियोनी इस गाने पर रेमो डिसूजा के साथ थिरकती नजर आएंगी। इस गाने का नाम है 'नाच बेबी'। यह म्यूजिक वीडियो फैंस के त्योहारों के रंगों को और शानदार बना देगा। सनी लियोनी ने हाल ही में इसका पोस्टर जारी किया है।
2 of 4
सनी लियोनी
- फोटो : Instagram
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। इसके अलावा वह अपने काम से जुड़ी अपडेट भी यहां शेयर करती हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने अपने आगामी नए म्यूजिक वीडियो के बारे में जानकारी साझा की है। सनी लियोनी ने इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर पोस्ट किया है। इसमें वह और रेमो डिसूजा ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। दोनों डांस की मुद्रा बनाते दिख रहे हैं।
3 of 4
सनी लियोनी
- फोटो : insta
सनी लियोनी ने अपने 'नाच बेबी' गाने का पोस्टर साझा करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'यह गाना आपको बेहद पसंद आने वाला है। आपके साथ इस नए गाने को साझा करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है। क्या आप नाच बेबी के लिए तैयार हैं? मेरा नया सिंगल...।' बता दें कि यह गाना आगामी 6 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।
इस गाने को हितेंद्र कपोपारा ने प्रोड्यूस किया है। दिलचस्प बात यह है कि सनी लियोनी के आउटफिट को भी उन्होंने ही डिजाइन किया है। इस बारे में उनका कहना है, 'इस आउटफिट को बनाना आसान नहीं था। मैंने और मेरी टीम ने कई दिनों में इसके फैब्रिक और कढ़ाई का काम पूरा किया। लेकिन, जब सनी ने इसे पहना तो हम भी देखते ही रह गए।' आपको बता दें कि 'नाच बेबी' को भूमि त्रिवेदी और विपिन पटवा ने अपने सुरों से सजाया है। बता दें कि विपिन ने इस गाने को कंपोज भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।