{"_id":"5a6037e94f1c1b84268b507c","slug":"sunny-leone-posts-this-lovely-picture-with-cute-family-and-shares-secrets-of-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ सनी लियोनी ने किया ऐसा PHOTO पोस्ट, खोले नई जिंदगी के कई 'सीक्रेट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी के साथ सनी लियोनी ने किया ऐसा PHOTO पोस्ट, खोले नई जिंदगी के कई 'सीक्रेट'
Fri, 19 Jan 2018 08:28 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jan 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी शो 'बिग बॉस' से अपनी अलग पहचान बनाने वाली सनी लियोनी इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी डिमांडिंग एक्ट्रेस में से एक हैं। दमदार अदाकारी और शानदार डांसिग मूव्स से फैंस की चहेती बनने वाली सनी ने कुछ वक्त पहले ही एक बच्ची को गोद लिया था। अब एक बार फिर सनी अपनी बेटी निशा को लेकर मीडिया की सुर्खियां बन चुकी हैं।
2 of 4
अपनी इस क्यूट सी बेबी के साथ लाइफ के सीक्रेट शेयर करते हुए सनी अपनी बताती हैं कि कैसे वह बिजी शेड्यूल से टाइम निकालती हैं। कैसे बेटी निशा के साथ समय बिताती हैं। सनी कहती हैं कि वह निशा को कभी-कभी अपने साथ शूटिंग सेट पर भी ले जाती हैं। बेटी निशा का चेहरा देख कर ही सनी का दिन शुरू होता है। सनी का सुबह का सारा वक्त निशा का होता है।
3 of 4
अंग्रेजी डेली 'मिड-डे' के मुताबिक सनी अपनी सुबह निशा के साथ खेलकर बिताती हैं। वहीं कभी-कभी निशा सनी के साथ सेट पर भी जाती हैं। सेट पर हर कोई निशा को दुलार करता है, वह सभी के साथ लंच भी करती हैं'। निशा को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पड़ाव बताने वालीं सनी कहती हैं कि अपने बच्चे को देखना दुनिया में सबसे प्यारी फीलिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर संग मिलकर साल जुलाई 2017 में निशा को गोद लिया था। लातूर के अनाथालय से मुंबई आने के बाद न सिर्फ निशा की जिंदगी बदली बल्कि इस स्टार कपल की लाइफ भी काफी हैपनिंग हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर निशा के साथ एक तस्वीर जारी करते हुए सनी ने बताया था कि निशा अब उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।