फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलाए नहीं भूलते सनी लियोनी को अपने बचपन के वो दिन, कहा- इस दर्द का बोझ जिंदगी भर ढोया...

Wed, 20 Jan 2021 10:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 20 Jan 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sunny leone share her childhood days experience when she was bullied
सनी लियोनी

सनी लियोनी बड़े पर्दे की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं। सनी पर्दे पर जितनी बोल्ड नजर आती हैं असल जिंदगी में वो उतनी ही प्यारी भी हैं। सनी सबसे पहले 'बिग बॉस' के जरिए भारतीय दर्शकों के सामने आई थीं। बिग बॉस के 5वें सीजन में सनी का जादू लोगों पर कुछ ऐसा चला कि महेश भट्ट ने फौरन उन्हें अपनी फिल्म में काम दे दिया। ऐसे में अडल्ट फिल्मों की स्टार सनी बॉलीवुड की एक्ट्रेस बन गईं। सनी की जिंदगी लोगों को काफी ग्लैमरस नजर आती है, लेकिन एक्ट्रेस की मानें तो उन्होंने बचपन में बहुत से बुरे अनुभव झेले हैं। सनी ने इन सारी बातों का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है।

Sunny leone share her childhood days experience when she was bullied
sunny leone - फोटो : instagram

सनी ने बॉलीवुड में बहुत से आइटम नंबर्स किए हैं और रिएलिटी शो में भी वो खूब मस्ती करती नजर आती हैं। उनकी खूबसूरती और हॉटनेस पर तो लाखों-करोड़ों लोग फिदा है। हालांकि आज जिस सनी पर लोग जान लुटाते हैं उन्हें कभी बचपन में बुलिंग का सामना करना पड़ा था। सनी आज भी अपने उन दिनों को याद करके घबरा जाती हैं जब लोग उन्हें परेशान किया करते थे।

Sunny leone share her childhood days experience when she was bullied
sunny leone - फोटो : Social Media

सनी ने कहा कि, 'बुली होना किसी को अच्छा नहीं लगता'। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को परेशान किया जाता है वो बाद में दूसरों के साथ वैसा ही करने लगते हैं। एक इंटरव्यू में सनी ने अपने अनुभवों के बारे मे खुलासा करते हुए कहा कि, 'मुझे भी उतना ही परेशान किया गया है जितना कि और कई लोगों को किया जाता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny leone share her childhood days experience when she was bullied
sunny leone - फोटो : instagram

सनी ने आगे कहा कि, 'मैं भारतीय गोरी लड़की थी जिसके हाथों-पैरों पर काले मोटे बाल थे। मैं अजीब लगती थी और मेरा पहनावा वगैरह भी उतना अच्छा नहीं था, इसलिए मुझे बुली किया जाता था और ये मजाक नहीं हैं। इसका कुछ हिस्सा जिंदगीभर मेरे साथ रहा जो कि अच्छी फीलिंग नहीं है'। सनी ने बुली करने वालों को कायर बताया और कहा कि, 'अगर आपको बुली किया जाता है तो आप कोशिश कर सकते हैं कि आप दूसरों के साथ वैसा ना करें'।

विज्ञापन
Sunny leone share her childhood days experience when she was bullied
sunny leone - फोटो : sunny leone

बता दें कि सिर्फ निजी जिंदगी ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी सनी को कई बार उनके बॉलीवुड से पहले के करियर को लेकर ट्रोल किया गया है। हालांकि सनी इन सब बातों पर ध्यान नहीं देती हैं और अपना काम ईमानदारी के साथ करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी विक्रम भट्ट की फिल्म 'अनामिका' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो बहुत जल्द 'स्पिल्ट्सविला' में भी काम करती नजर आएंगी। इससे पहले सनी 'बिग-बॉस 14' के एक एपिसोड में सलमान के साथ मस्ती करतीं नजर आईं थी। फैंस को सनी का ये अंदाज काफी पसंद आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed