{"_id":"5abb8f4b4f1c1bc0078b79a5","slug":"sunny-leone-will-come-with-karanjit-kaur-the-untold-story-of-sunny-leone-web-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोर्न इंडस्ट्री में कैसे फंसी सनी लियोन, कैसे मिला बॉलीवुड से ऑफर, सबकुछ दिखेगा एक बार फिर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पोर्न इंडस्ट्री में कैसे फंसी सनी लियोन, कैसे मिला बॉलीवुड से ऑफर, सबकुछ दिखेगा एक बार फिर...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्मों में अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से नाम कमाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपनी जिंदगी के बारे में सभी खुलासे करने का फैसला कर लिया है। वह खुद की बॉयोपिक के द्वारा अपनी निजी जिंदगी के बारे में दर्शकों को रूबरू कराएंगी।
पता हो कि सनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पोर्न इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थी। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरी। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था।
फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी ने बॉलीवुड में 'रागनी एमएमएस-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्में भी कीं। अब सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई हैं। सनी अपनी जिंदगी के इस पूरे सफर को वेब सीरीज के द्वारा बयां करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोन की इस वेब सीरीज को नाम ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’है। उन्होंने इस वेब सीरीज की जानकारी इंस्ट्राग्राम पर तस्वीर शेयर करके दी है। इस खबर के बाद सनी के फैंस के बीच उनकी इस फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
विज्ञापन
स्पिलिट्सविला जैसे रियलिटी शो में होस्ट के तौर पर नजर चुकीं सनी ने हाल ही में अपना एक कॉस्मेटिक ब्रांड भी लॉन्च किया है। वह बीते दिनों जुड़वा बच्चों की मां भी बनी हैं। अब देखना होगा कि सनी की इस बायोपिक में उनकी जिंदगी के और क्या-क्या खुलासे होते हैं।