फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस की गलियों में घूमते दिखे ऋतिक रोशन और खरीद लीं दो साड़ियां पर किसके लिए?

Sun, 11 Mar 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
super 30 actor hrithik roshan buys banarasi sarees for his mother and sister
super 30 - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘सुपर 30’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। पटना में ऋतिक की फैन फॉलोविंग इतनी है कि जब भी वह शूटिंग के लिए वहां पहुंचते सेट से उनके लुक की तस्वीरें लीक होने लगती, जिसे देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए। पटना के बाद ऋतिक बनारस में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
super 30 actor hrithik roshan buys banarasi sarees for his mother and sister
hrithik roshan
शूटिंग से समय निकालकर ऋतिक बनारस घूमने और शॉपिंग करते हुए भी देखे जा रहे हैं। बनारस बनारसी साड़ियों के लिए लोकप्रिय हैं, सूत्रों की मानें तो ऋतिक ने इस मौके का फायदा उठाते हुए दो बनारसी साड़ियां खरीद लीं।
 

 

super 30 actor hrithik roshan buys banarasi sarees for his mother and sister
Hrithik Roshan
ऋतिक ने एक साड़ी मां के लिए और एक बहन सुनैना के लिए खरीदी। ऋतिक को अपनी मां और बहन की पसंद के बारे में अच्छी तरह से पता था इसलिए उन्होंने अलग-अलग डिजाइन और रंगों की साड़ियां लेने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
super 30 actor hrithik roshan buys banarasi sarees for his mother and sister
Hrithik Roshan

अब तक आपने 6 पैक एब्स, लहराते हुए बाल, चमकदार स्किन और ग्लैमर से भरे ऋतिक को देखा है, लेकिन सुपर 30 में ऋतिक एक बिहारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके लुक को देख निश्चित तौर पर आप कुछ देर के लिए ही सही लेकिन ऋतिक के पुराने सभी किरदारों को भूल जाएंगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed