अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले गीतकार और कवि जावेद अख्तर ने शुक्रवार को राजनैतिक पार्टी कांग्रेस पर निशाने साधा। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के घर पर हुए हमले को लेकर अपना गुस्सा जाहिर जावेद अख्तर ने ट्वीट किया। पूर्व राज्यसभा सांसद ने अपने ट्वीट में कहा कि कपिल सिब्बल के घर पर उन्हीं लोगों ने हमला किया है, जो अभिव्यक्ति की आजादी खत्म करने के लिए मोदी सरकार की आलोचना करते हैं।
समर्थन: कपिल सिब्बल के घर पर हुए हमले पर जावेद अख्तर ने जताई नाराजगी, कहा- मोदी सरकार की आलोचना करने वालों ने किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पर जावेद अख्तर ने ट्वीट में लिखा कि, ''कांग्रेस पार्टी की कार्य प्रणाली पर अपनी राय व्यक्त करने वाले कपिल सिब्बल के घर पर हमला करने वाले वही लोग हैं, जो अभिव्यक्ति की आजादी रोकने के लिए मोदी सरकार की आलोचना करते हैं। क्या राहुल गांधी को इन गुंडों की कड़े शब्दों में निंदा नहीं करनी चाहिए?''
Those who attacked Kapil Sibal’s house for expressing an opinion about the working process of the Congress party are the same who criticise Modi govt for curbing the freedom of expression.Shouldn’t Rahul Gandhi condemn these hooligans in the strongest words?
वहीं, वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के घर पर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, पी. चिदंबरम, शशि थरूर जैसे नेताओं ने निंदा की। हालांकि, इस रूपे मामले में अभी तक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इससे पहले जावेद अख्तर ने मानहानि मामले पर अभिनेत्री कंगना रणौत पर निशाना साधा। दरअसल, कंगना रणौत ने मुंबई की एक अदालत में जावेद अख्तर के मानहानि मामले को अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। इस पर जावेद अख्तर ने इसे एक्ट्रेस की मामले में देरी करने की रणनीति बताई है। जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना की इस याचिका में कोई गुण नहीं है।
हाल ही में जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना कथित रूप से तालिबान से की थी। इस मामले में महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत में जावेद अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। जानकारी के अनुसार, इसी मामले में कोर्ट ने सोमवार को जावेद अख्तर को कारण बताओ नोटिस भेजा है।